कमलनाथ का आरोप ‘मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार की राजधानी बना’, विश्वास सारंग का पलटवार- फ्रस्ट्रेशन के कारण कर रहे हैं ऐसी बातें

MP में कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर सियासी तकरार शुरु हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश अव्यवस्था और भ्रष्टाचार की राजधानी बन गया है और पूरा देश इन हालात पर नजर रखे हुए है। विधानसभा सत्र के दौरान उनके इस बयान पर मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा कि कमलनाथ अपने 15 महीने के शासनकाल पर भी विचार करें। उस समय ऊपर से नीचे तक सिर्फ भ्रष्टाचार का बोलबाला था।
MP law and order issue

MP Political Clash : मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अव्यवस्था और भ्रष्टाचार की राजधानी बनता जा रहा है। इस बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि कमलनाथ जी को अपनी पंद्रह महीने की सरकार पर भी नज़र डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे अपने फ्रस्ट्रेशन के कारण इस तरह की बातें कर रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस लगातार सरकार पर भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, किसानों के मुद्दे, लाड़ली बहनों की राशि बढ़ाने सहित कई मुद्दों पर हमलावर है। विधानसभा के बजट सत्र में भी विपक्षी विधायक हर दिन अलग अलग मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कभी मुंह पर काला कपड़ा बाँधकर, कभी नकली सांप लेकर तो कभी प्रतीकात्मक सोने की ईंट के साथ उनका विरोध जारी है।

कमलनाथ ने सरकार को घेरा

मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश कानून अव्यवस्था की राजधानी बन चुका है। भ्रष्टाचार की राजधानी बन चुका है। उन्होंने कहा कि पूरा देश मध्यप्रदेश को देख रहा है कि यहां किस तरह के हालात बन गए हैं। इससे पहले की कमलनाथ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर कई बार निशाने पर ले चुके हैं। अब एक बार फिर उन्होंने सरकार पर सवालिया निशान लगाए हैं।

विश्वास सारंग का पलटवार

कमलनाथ के इस बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि वो अपने फ्रस्ट्रेशन के कारण इस तरह की बात कर रहे हैं। सदन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘जो पंद्रह महीने की सरकार उन्होंने चलाई उसके बारे में तो ज्ञानवर्धक कर लें। कमलनाथ जी की सरकार में चपरासी से लेकर चीफ सेक्रेटरी तक सिर्फ भ्रष्टाचार होता था। हर पोस्टिंग के लिए पैसे लिए जाते थे। वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था। मुझे लगता है कि कमलनाथ जी अपने फ्रस्ट्रेशन के कारण ऐसी बाते कर रहे हैं।’

[dgv_vimeo_video id=”1066478558″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews