कमलनाथ ने शिवराज से की पत्रकारों की सुरक्षा की मांग, कहा- “पत्रकार भी निभा रहे कोरोना वॉरियर्स की भूमिका”

कमलनाथ ने शिवराज से की पत्रकारों की सुरक्षा की मांग, कहा- “पत्रकार भी निभा रहे कोरोना वॉरियर्स की भूमिका”

भोपाल

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamalnath) ने ट्वीट (tweet) कर शिवराज (shivraj)सरकार से पत्रकारों (journalist) की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, उन्हें कोरोना के लिये आवश्यक किट देने तथा बीमा कराने की मांग की है।

अपने ट्वीट में कमलनाथ (kamalnath) ने लिखा है कि कोरोना महमारी के इस दौर में हमारे मीडिया (media) के साथी भी जान जोखिम में डाल लोगों तक सही ख़बर पहुँचाने के लिये कोरोना फ़ाइटर्स के साथ मिलकर कोरोना वारियर्स की भूमिका निभा रहे है। लेकिन इसी दौरा जैसे मुंबई में बड़ी संख्या में फ़ील्ड में काम कर रहे पत्रकारों के संक्रमित होने का मामला सामने आया है उसे देखते हुए मैं शिवराज सरकार से माँग करता हूँ कि प्रदेश के पत्रकारों को आवश्यक सुरक्षा किट प्रदान की जावे, उनके टेस्ट की समुचित व्यवस्था की जावे और उन्हें भी बीमा के दायरे में तत्काल लिया जावे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews