खाद बीज को लेकर कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरा, पूछा ये सवाल

kamalnath

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ (kamalnath) ने खाद और बीज (fertilizer and seed) को लेकर शिवराज सरकार (Shivraj singh chouhan) पर सवाल खड़े किए है। ट्वीट करते हुए कमलनाथ ने कहा कि ‘प्रदेश में मानसून के दस्तक देने के साथ ही किसान भाई खरीफ की बोनी शुरू करेंगे पर अभी तक खाद और बीज की उपलब्धता आवश्यकता अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सुनिश्चित नहीं हो पाई है।’

ये भी देखिये – UPSC 2022: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर निकली भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन, मिलेगा 7th CPCs का लाभ

कमलनाथ ने लिखा है कि ‘पिछले वर्षों का अनुभव किसान भाइयों (farmers) के लिए कटु रहा है क्योंकि भाजपा सरकार ना तो समय पर खाद उपलब्ध करा पाती है और ना बीज। समितियों से वितरण में भी किसान भाइयों को लाठियां मिलती हैं। अंततः किसान भाइयों को महंगा खाद बीज खुले बाजार से खरीदना पड़ता है जो कई बार नकली होता है और किसान भाइयों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।’

उन्होने सरकास से सवाल किया है कि सरकार प्रदेश के और जिलेवार आंकड़े जारी कर यह बताए की खाद बीज की उपलब्धता के संबंध में सरकार की क्या तैयारी है ? इसी के साथ मांग की है कि किसानो के लिए खाद और बीज की व्यवस्था को सरकार तत्काल सुनिश्चित करे और वितरण की प्रक्रिया को सरल, पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाए। बता दें कि खाद बीज के मुद्दे पर किसानों की परेशानी और सरकार की हीलाहवाली को लेकर कांग्रेस हमेशा ही हमलावर रही है और मॉनसून से पहले एक बार फिर कमलनाथ ने इस मामले पर सरकार को घेरा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews