शिवपुरी में कुपोषण से बच्चियों की मौत पर कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरा, कहा ‘भाजपा की भ्रष्टाचार की भूख बच्चों के पोषण पर भारी’

Kamal Nath

Kamal Nath attacked Shivraj government : कांग्रेस ने कुपोषण के मुद्दे पर शिवराज सरकार को घेरा है। शिवपुरी जिले में कुपोषण से दो बच्चियों की मौत का आरोप लगाते हुए कमलनाथ ने कहा कि ‘शिवराज जी सिर्फ अपने पोषण में लगे हुए हैं।’ बच्चियों की कुपोषण से मौत को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे रहने का आरोप लगाया है और कहा है कि उनसे जनहित और आदिवासी कल्याण की उम्मीद करना बेमानी है।

कमलनाथ ने लगाया आरोप

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि “शिवराज जी सिर्फ़ अपने पोषण में लगे हुए हैं और प्रदेश के नौनिहाल कुपोषण से मृत्यु का शिकार हो रहे हैं। शिवपुरी ज़िले के पटपरी गाँव में दो आदिवासी बच्चियों की कुपोषण से मृत्यु का हृदय विदारक समाचार गंभीर चिंता का विषय है। कुपोषण से मृत्यु शासन व्यवस्था पर कलंक के समान है। कुपोषण को लेकर शिवराज सरकार की उदासीनता इस बात से समझी जा सकती है कि पटपरी गाँव में आँगनबाड़ी भवन और पोषण आहार वितरण की व्यवस्था तक नहीं है। भाजपा की भ्रष्टाचार की भूख बच्चों के पोषण पर भारी है। कमीशन और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी भाजपा की सरकार से जनहित और  आदिवासी कल्याण की उम्मीद करना बेमानी है।”

क्या है मामला

बता दें कि शिवपुरी में दो बच्चियों की कुपोषण से मौत की खबर है। दोनों बच्चियां एक साल की थी और इनका वजन 5 किलो से कम बताया जा रहा है। जबकि WHO के मुताबिक इस वय में 8 से 9 किलो वजन होना चाहिए। बच्चियों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया था। हालांकि इस मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग का कहना है कि बच्चियों की मौत दस्त के कारण हुई है। इस मामले में अब कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा का भ्रष्टाचार की भूख बच्चों के पोषण पर भारी पड़ रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews