MP News : कोटवार संघ की मांगों के समर्थन में सामने आए कमलनाथ, सीएम शिवराज से कही ये बात

MP Politics

Kamal Nath in support of the Kotwars : पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कोटवारों की मांगों का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इनपर विचार करने को कहा है। आज एक बयान जारी करते हुए उन्होने ये बात कही। प्रदेश भर में कोटवार अपना वेतन बढ़ाए जाने, नियमित करने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने सहित अपनी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कमलनाथ ने कहा कि ‘मध्य प्रदेश कोटवार संघ प्रदेश के कोटवारों की मांगों को लेकर 21 फरवरी 2023 से पुनः आंदोलनरत है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को तत्काल इनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए। कोटवार गांवों में शासन का सबसे पुराना और पहला प्रतिनिधि है जो आम जनता और प्रशासनिक तंत्र के मध्य की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करता है। 2007 में कोटवार पंचायत में कोटवारों ने जो मांगे की थी उन्हीं मुद्दों पर 2023 में कोटवार संघ फिर मांग कर रहा है। गांव की जमीन पर महत्वपूर्ण कार्य करने वाले कोटवारो की आधारभूत मांगों को 18 साल की भाजपा सरकार पूरा नहीं कर पाई है।’

पीसीसी चीफ ने कहा कि चुनाव आते हैं, भाजपा सरकार “पंचायत” करती है,”घोषणा” करती है पर कोटवारों की मांगे कभी पूरी नहीं होती हैं। उन्होने कहा कि इससे पहले भी कई बार कोटवारों की उचित मांगों के समुचित निराकरण के लिए कोटवार संघ धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन और आंदोलन कर सरकार से गुहार लगा चुका है, पर कोई सकारात्मक निर्णय सरकार द्वारा नहीं लिए गए। इसीलिए मैं मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि अब कोटवारों की मांगों पर तत्काल सहानभूति पूर्वक विचार करते हुए निर्णय कराने का कष्ट करें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews