कमलनाथ सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत

कमलनाथ सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत

भोपाल।
सत्ता में आने के बाद से ही प्रदेश की कमलनाथ सरकार का फोकस किसानों पर है।कर्जमाफी के बाद कमलनाथ किसानों के कई बड़े फैसले ले चुकी है। अब सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। अब अब नक्शे और खसरे की नकल ऑनलाइन मिलेगी।अभी तक लोक सेवा केंद्रों में ये सुविधा मिलती थी। अब ये सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध जाएगी।

दरअसल, अब राज्य सरकार मार्च से नक्शे और खसरे की नकल एमपी ऑनलाइन से उपलब्ध कराएगी। अभी तक यह सुविधा लोक सेवा केंद्रों से ही मिलती है, जो जिला मुख्यालय में हैं। इसके लिए लोगों को कलेक्टोरेट के चक्कर काटना पड़ते थे। इस असुविधा को दूर करने एमपी ऑनलाइन के सेंटर से भी नक्शे व खसरे की सर्टिफाइड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह क्रियान्वयन मैदान में अगले महीने से शुरू हो जाएगा। इसके बाद अगले चरण में जमीनों का चालीस साल से ज्यादा का रिकार्ड भी इसी प्रकार आनलाइन देने की तैयारी है।राज्य सरकार दो साल से इस प्रोजेक्ट को लागू करने की तैयारी में थी, लेकिन नवंबर 2018 में विधानसभा चुनाव के पूर्व यह मामला ठप हो गया था। अब कमलनाथ सरकार ने इस व्यवस्था को जनता के हित में लागू कर दिया है। इसके तहत एमपी आनलाइन के प्रत्येक सेंटर पर नक्शे व खसरा-खतौनी और अन्य जमीन संबंधित रिकार्ड की कॉपी मिल जाएगी

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews