शिव ‘राज’ की इस स्कीम को फिर से शुरु करने की तैयारी में कमलनाथ सरकार

Kamal-Nath-government's-cut-budget-of-shivraj-branding-plan-

भोपाल। कमलनाथ सरकार ने मध्य प्रदेश की जेलों में कैदियों द्वारा बनाए जाने वाले सामानों को बेचने के लिए बड़ी तैयारी की है। कैदियों जो भी सामान बनाएगें उनकी ब्रांडिंग की जाएगी। सरकार ने इसके लिए एक अलग फंड भी बनाया है। इस फंड का सीधा फायदा कैदियों को मिलेगा ।

वहीं जेल मंत्री बाला बच्चन ने बताया कि कैदियों के फंड के लिए वन टाइम व्यवस्था की गई है। और ये एक फिक्स फंड होगा। जिसमें किसी दूसरे विभाग की अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी।जेल मंत्री ने बताया कि पिछले साल 3 करोड़ रुपए का कैदियों का सामान बिका था. बाद में यह बिक्री तीन करोड़ से बढ़कर 5 करोड़ हो गई है। इसी 5 करोड़ की राशि का फंड बनाया गया है। और इस फंड को बढ़ाने के लिए ही कैदियों द्वारा बनाए जाने वाले प्रोडक्ट की बिक्री के लिए आउटलेट स्थापित किए जाएंगे।

सरकार के इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश की सेंट्रल जेलें स्पेशल प्रोडक्ट का हब बनेंगी। इन सब जेलों में विशेष प्रोडक्ट को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके लिए एक स्थाई फंड भी जेल मुख्यालय स्तर पर बनाया गया है। जेल विभाग के अनुसार सेंट्रल जेल भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और सागर को विशेष उत्पादों के लिये हब के रूप में बनाया जाएगा। इन जेलों में उत्पादित सामग्री के विक्रय के लिये आउटलेट स्थापित करने पर बल दिया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews