भगवान की माला से हाथ पोछते नजर आये कमलनाथ, भाजपा ने साधा निशाना

भगवान की माला से हाथ पोछते नजर आये कमलनाथ, भाजपा ने साधा निशाना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन (Ram Mandir Bhumipujan) के बाद मध्य प्रदेश में जश्न का माहौल रहा| पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने इसे उत्सव की तरह मनाया| प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भी राममय नजर आया| पीसीसी दफ्तर में कमलनाथ ने भगवान श्रीराम की तस्वीर पर फूलों की माला चढ़ाई और दीप जलाये| लेकिन इस दौरान पूर्व सीएम कुछ ऐसा कर बैठे जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है| भाजपा (BJP) ने इसको लेकर कमलनाथ पर निशाना साधा है|

दरअसल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए कमलनाथ पर हमला बोला है| इस वीडियो में पूर्व सीएम श्रीराम की तस्वीर पर फूलो की माला चढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं| भाजपा नेता ने पोस्ट में लिखा- ‘शर्म करो कमलनाथ, हाथ पोंछने के लिये भगवान की ही माला मिली थी। हाथ भी इतने सफ़ाई से पोंछे कि कोई देख न् ले,लेकिन याद रखो भगवान सब देख रहा है।।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा ‘राम झरोखा बैठकर सबका मुज़रा लेय, जैसी जाकि चाकरी तैसी ताको देय।। सत्ता से पहले ही हाथ धो चुके हो,इस हाथ की सफाई के पाप के बाद प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी से भी हाथ धोना सुनिश्चित है’।

https://www.facebook.com/surendra.shivpuri/videos/3206791076080636/

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews