
MP Vishnu Dutt Sharma reviewed the registration of MP Sports Festival
सांसद खेल महोत्सव में युवा प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन के संबंध में खजुराहो सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक बुलाई। वर्चुअल बैठक में पन्ना कटनी क्षेत्र के जनपद सचिव, रोजगार सहायक और पंचायत सचिव जुड़े।

फिट इंडिया के संदेश को घर – घर ले जाने का उद्देश्य
युवाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने, उनमें नेतृत्व क्षमता को विकसित करने, फिट इंडिया के संदेश को घर-घर ले जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 21 सितम्बर से 25 दिसंबर की बीच सांसद खेल महोत्सव – 2025 का आयोजन हो रहा है। वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर हर संसदीय क्षेत्र में व्यापक स्तर पर खेलों का आयोजन किया जाएगा इसके लिए राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पोर्टल लांच किया गया है , उन्होंने बताया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर पर समापन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी हर संसदीय क्षेत्र के प्रतिभागियों से सीधे जुड़ेंगे।
