खरगोन और रतलाम कलेक्टर को हटाया गया, चुनाव आयोग के निर्देश पर कार्रवाई

police transfer news

BHOPAL IAS TRANSFER : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को हटा कर मध्यप्रदेश शासन में उपसचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगने के बाद आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर की चुनाव आयोग की यह पहली कार्रवाई है।

जारी आदेश 

चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन सामने आया है, जिसमें जबलपुर, भिंड के SP खरगोन और रतलाम कलेक्टर हटाये गए, चुनाव आयोग ने जबलपुर और भिंड जिले के एसपी को हटाया, जबलपुर एसपी तुषारकांत विद्यार्थी और भिंड एसपी मनीष खत्री के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायतें मिली थी, आयोग ने शुरुआती जांच के बाद दोनों जिलों के एसपी को तत्काल हटाया, भिंड एसपी को लेकर नेताप्रतिपक्ष ने शिकायत की थी, उन्होंने एसपी भिंड पर आरोप लगाया था वही खरगोन कलेक्टर की पत्नी को बीजेपी संगठन की करीबी बताया गया था, चुनाव आयोग में की गई शिकायत में कहा गया था कि अधिकारी कर सकते है चुनावों को प्रभावित, निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद शासन ने एसपी और कलेक्टर को हटाया।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews