मंत्री कुंवर विजय शाह को जान से मारने की धमकी, आरोपी मुकेश दरबार ने फेसबुक पर लिखी पोस्ट ‘तीन दिन में हो जाएगा मर्डर’

आरोपी के फोन रिकॉर्डिंग के कुछ ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें वो मंत्री को जान से मारने की धमकी देता सुनाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही, उसके गाँव में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
Kunwar Vijay Shah News

Kunwar Vijay Shah Receives Death Threat : मध्यप्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी मुकेश दरबार ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी है जिसमें धमकाते हुए लिखा है कि ‘तीन दिन में तेरा मर्डर हो जाएगा, बच सके तो बच’। इसी के साथ आरोपी के कुछ ऑडियो भी सामने आए हैं, जिसमें वो मंत्री को जान से मारने की बात करता हुआ सुनाई दे रहा है।

इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके गांव रजूर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।।

कुंवर विजय शाह को जान से मारने की धमकी

जानकारी के अनुसार, आरोपी मुकेश दरबार ने हरसूद के पार्षद गोलू बौरासी को फोन किया और मंत्री विजय शाह, उनके निज सहायक अजय श्रीवास्तव और बीजेपी नेता संतोष सोनी पर फोन न उठाने का आरोप लगाते हुए गोली मारने की धमकी दी। कुछ फोन रिकॉर्डिंग्स भी सामने आई है जिसमें मुकेश दरबार मंत्री को मारने की धमकी देता सुनाई दे रहा है। लेकिन उसमें इतनी अधिक गालियों का इस्तेमाल है कि वो ऑडियो हम यहां नहीं लगा सकते हैं। वही, आरोपी ने फेसबुक पर भी एक पोस्ट की है जिसमें लिखा है कि ‘हरसूद विधायक तेरी मौत तय है, तीन दिनों में तेरा मर्डर हो जाएगा, बच सके तो बच जा’।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

आरोपी की फोन रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और मुकेश दरबार को हिरासत में ले लिया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के गांव रजूर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मंत्री की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

Kunwar Vijay Shah

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews