सीएम का बयान- वर्षा की कमी से परेशान न हों किसान, आवश्यकता हुई तो करवाएंगे फसलों का सर्वे, मुआवजे के साथ देंगे फसल बीमा की राशि

CM shivraj

MP Farmers/Shivraj Singh Chouhan : मानसून की बेरूखी और बारिश की धीमी रफ्तार ने मध्य प्रदेश के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है, हालांकि मौसम विभाग ने सितंबर में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। इसी बीच किसानों के हित में सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि  वर्षा के अभाव में किसान परेशान हैं, वर्षा के लिए उज्जैन महाकाल और ओरछा में श्री रामराजा से भी प्रार्थना की है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि प्रदेश में सूखे का संकट न आए, ईश्वर की कृपा और आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।

वर्षा की कमी की स्थिति में हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठेंगे

सीएम शिवराज ने कहा कि वर्षा की कमी की स्थिति में हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठेंगे। संकट होगा तो भी हम प्रदेशवासियों को संकट से निकालकर ले जाएंगे। सूखे के कारण बिजली की माँग बढ़ी है, इसकी पूर्ति के लिए भी हम प्रयास कर रहे हैं। नहरों में किसान के लिए पानी छोड़ दिया गया है, मैं सतत् रूप से स्थिति पर नजर रखे हूँ। ईश्वर न करे कि फसल खराब हो, लेकिन आवश्यकता हुई तो फसलों का सर्वे भी कराया जाएगा और मुआवजे के साथ-साथ फसल बीमा की राशि भी किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। किसान भाई चिंतित न हों, शारदा माँ की पूरी कृपा हम सब पर रहेगी।

जहां फसलों को नुकसान हुआ वहां पूरी राहत देंगे

इससे पहले सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम शिवराज ने कहा था कि मैं हाथ पर हाथ रख कर नहीं बैठूंगा। किसान आज संकट में हैं और ऐसे में हमारी प्राथमिकता किसानों को संकट से बाहर निकाल कर ले जाना है। मैं किसान भाइयों-बहनों से कहना चाहता हूं कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। हमारी सरकार जमीन और आसमान एक कर देगी, जो संभव है, वो करेंगे। साथ ही जहां फसलों को नुकसान हुआ है, वहां पूरी राहत देंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews