Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना सेना का 21 जून तक होगा गठन, ऐसे कर सकते है पंजीयन, जानें नियम-पात्रता, शेष हितग्राहियों का भी भुगतान जल्द

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के 1.25 करोड़ लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।  सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा अनुसार महिला कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए लाड़ली बहना सेना का गठन किया जाना है। आयुक्त, महिला बाल विकास डॉ. राम राव भोंसले ने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी और परियोजना अधिकारियों को प्रत्येक ग्राम में लाड़ली बहना सेना का गठन 21 जून तक अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं।

लाड़ली बहना सेना का स्वरूप और गठन

इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक ग्राम, जिसकी आबादी 1500 से कम है, में 11 सदस्य एवं ऐसे ग्राम जिनकी आबादी 1500 से अधिक है, में 21 सदस्य की लाड़ली बहना सेना का गठन होगा। ग्राम/वार्ड स्तर पर एक सेना होगी, जिसमें ग्राम की इच्छुक 23 से 60 आयु वर्ग की महिलाएँ सदस्य होंगी। इसमें कुल संख्या में कम से कम 50% सदस्य  योजना से लाभान्वित सदस्य होंगी। सेना में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को अनिवार्यता शामिल किया जाएगा।प्रत्येक  सेना में सर्व-सम्मति से लाड़ली बहना सेना प्रभारी एवं  सेना सह प्रभारी मनोनीत किया जाएगा, जो एक वर्ष तक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। महिला बाल विकास विभाग की सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा उस ग्राम की एक सक्रिय आँगनवाड़ी कार्यकर्ता को सेना के समन्वयक के रूप में मनोनीत किया जाएगा।

गठन की प्रक्रिया,संचालन

  1. लाड़ली बहना सेना की सदस्यता प्राप्त करने के लिये 23 से 60 आयु वर्ग की महिलाएँ, आँगनवाड़ी केन्द्र में जाकर अपना नाम पंजीकृत करा सकती हैं।
  2. आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंजीकृत महिलाओं की सूची सेक्टर पर्यवेक्षक को उपलब्ध कराएगी।
  3. सेक्टर पर्यवेक्षक, सेक्टर अंतर्गत आने वाले सभी केन्द्रों पर गठित लाड़ली बहना सेना की सूची और समन्वयक के रूप में संबंधित ग्राम की आँगनवाड़ी कार्यकर्ता का नाम परियोजना अधिकारी को उपलब्ध कराएँगे।
  4. लाड़ली बहना सेना के सदस्य लिखित में कारण सहित जानकारी आँगनवाड़ी कार्यकर्ता को देकर अपनी सदस्यता समाप्त कर सकते हैं।
  5. ऐसे किसी भी रिक्त स्थान की पूर्ति लाड़ली बहना सेना प्रभारी एवं अन्य सदस्यों द्वारा सर्व-सम्मति से की जाएगी।
  6. लाड़ली बहना सेना द्वारा माह के द्वितीय सप्ताह में कम से कम एक बार एवं आवश्यतानुसार बैठकें की जाएगी।
  7. बैठक का संचालन लाड़ली बहना सेना प्रभारी द्वारा किया जाएगा। बैठकों में परियोजना अधिकारी, सेक्टर पर्यवेक्षक, ANM समय-समय पर मार्गदर्शन देंगे।

अबतक 98.51 % सफल भुगतान, सीएम ने दिए ये निर्देश

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब तक 1 करोड़ 18 लाख 22 हजार 624 लाड़ली बहनों को सफल भुगतान किया जा चुका है, जिसका प्रतिशत 98.51 है। अधिकारियों को योजना में राशि अंतरित नहीं होने वाली बहनों की मदद करने के लिये जन-प्रतिनिधियों से सहयोग लेने के निर्देश दिये। योजना में राशि अंतरण के बाद शेष रही बहनों को भी खाते में शीघ्र पैसा पहुँचाने के निर्देश दिये। जिन 1 लाख 78 हजार 891 बहनों के खाते में राशि नहीं पहुँची है, उनसे आवश्यक जानकारियाँ प्राप्त कर बैंक को उपलब्ध कराई जाये, जिससे उनके खाते में भुगतान हो सके। जिला स्तर से निराकरण के बाद लाड़ली बहनों को भुगतान किये जाने की पुन: कार्यवाही की जानकारी पोर्टल के माध्यम से दी जायेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews