Ladli Behna Yojana पर अपडेट, अब 21 वर्ष आयु वाली बहनें भी पात्र, कैबिनेट की मंजूरी, 25 जुलाई से भरे जाएंगे फॉर्म, 10 सितंबर से खाते में आएंगे 1000

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर बड़ी अपडेट है। राज्य की शिवराज सरकार ने रक्षाबंधन से पहले योजना में बड़ा संशोधन दिया है, इसके तहत अब 21 वर्ष आयु वाली बहनें भी पात्र होंगी और ट्रैक्टर वाले परिवारों की महिलाओं को भी लाभ मिलेगा। आज मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

कैबिनेट बैठक के फैसले के अनुसार, अब लाड़ली बहना योजना 2.0 के लिए 25 जुलाई से दोबारा से आवेदन शुरू होंगे, जिसमे 21 साल से अधिक उम्र की विवाहित बहनें भी आवेदन कर सकेंगी। अगस्त तक आवेदन सत्यापन और फाइनल लिस्ट जारी होगी और फिर 10 सितंबर से इन बहनों के खाते में 1000 रुपए हर माह आना शुरू हो जाएंगे।अनुमान है कि इससे अब 18 लाख और महिलाओं को लाभ मिलेगा। अभी 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।

ये दस्तावेज जरूरी

  1. लाडली बहना योजना का फॉर्म भरने के लिए आपको समग्र आईडी की जरूरत होती है। इसमें परिवार की आईडी या फिर पात्र लाभार्थी की आईडी होनी चाहिए।
  2. आधार कार्ड की जरूरत भी पड़ेगी। समग्र पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर चाहिए। आवेदन करने से पहले समग्र पोर्ट पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमीट्रिक के माध्यम से मिलान कर लें।
  3. महिला का स्वंय का बैंक खाता भी होना अनिवार्य है। इसमें संयुक्त खाता मान्य नहीं होगा। इसके साथ ही आपका अकाउंट आधार से लिंक हो। साथ ही इसमें डीबीटी सक्रिय हो।
  4. इसके अलावा बैंक पासबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है।
  5. आवेदक मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी हो। विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित होंगी।। आवेदन के कैलेंडर वर्ष में एक जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हैं और 60 साल की उम्र कम हो।

ऐसे करें आवेदन

  1. लाडली बहना योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते है। आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय और कैंप स्थल पर मिलेंगे।इसके बाद कैंप स्थल, ग्राम पंचायतय और वार्ड कार्यालय पर आवेदन फॉर्म की लाडली बहना पोर्टल की प्रविष्टि ली जाएगी।
  2. आवेदन फॉर्म के दौरान महिला का फोटा लिया जाएगा। वहीं आवदेन फॉर्म की प्रविष्टि के बाद प्राप्त ऑनलाइन आवेदन क्रमांक को पावती में दर्ज करके आवेदक को दिए जाएंगे।
    आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को लाडली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
    इसके बाद कैंप की जानकारी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  3. यहां पर तहसील, जिला, पंचायत जैसी जानकारी मांगी जाएगी, जिसे आपको भरना है। नजदीकी कैंप एड्रेस दिखाई देगा। कैंप पर जाना पड़ेगा वहां से फॅार्म लेकर मांगी गई सभी जानकारी भर फॅार्म जमा कर देना है।

चुनाव से पहले बढ़ सकती है लाड़ली बहना योजना की राशि

आगामी चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात मिल सकती है। खबर है कि अक्टूबर से योजना की राशि में 250 रुपए की वृद्धि की जा सकती है यानि लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत दी जा रही राशि 1000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1250 रुपये की जा सकती है। इसको लेकर विचार विमर्श शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रक्षाबंधन (31 अगस्त) के अवसर पर इसकी घोषणा कर सकते हैं। इसे अक्टूबर से लागू भी किया जा सकता है। वहीं दीपावली के बाद भाईदूज के अवसर पर लाड़ली बहना योजना में 250 रुपये प्रतिमाह और बढ़ाने की घोषणा संभावित है, जो विधानसभा चुनाव के बाद जनवरी 2024 से दिए जाएंगे।चुंकी इस दौरान आचार संहिता लागू रहने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews