Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए अपडेट, 25 जुलाई से भरे जाएंगे फॉर्म, अगस्त में दावे-आपत्ति, सितंबर से मिलेंगे 1000, जानें नए दिशा-निर्देश

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर ताजा अपडेट है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब लाड़ली बहना योजना 2.0 के लिए 25 जुलाई से दोबारा से आवेदन शुरू होंगे, जिसमे 21 साल से अधिक उम्र की विवाहित बहनें भी आवेदन कर सकेंगी और ट्रैक्टर वाले परिवारों की महिलाओं को भी लाभ मिलेगा। इन पात्र बहनों के खाते में सितंबर से 1000 रुपए आना शुरू होंगे। इससे अब 18 लाख और महिलाओं को लाभ मिलेगा। अभी 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।

ऑनलाइन भरे जाएंगे आवेदन

लाड़ली बहना योजना में पात्रता की आयु में संशोधन के बाद गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग ने आवेदन की समयसारणी जारी कर दी है। इस बार लाड़ली बहना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि पात्र हितग्राहियों के व्यवस्थित तरीके से आवेदन कराएं।शहरी क्षेत्रों में वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर एक से तीन सितंबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र बांटे जाएंगे।

इधर, गुरुवार को जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि लाडली बहना योजना के अंतर्गत 21 से 23 वर्ष तक की महिलाओं के पंजीयन कराए जाएं। शासन के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि 25 जुलाई से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर पात्र महिलाओं के पंजीयन कराएं। इससे वित्तीय वर्ष में सरकारी खजाने में 1 हजार 260 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा

ऐसे चलेगी पूरी प्रक्रिया

  1. 21 वर्ष से अधिक एवं 23 वर्ष के कम उम्र की युवतियां और ट्रैक्टर रखने वाले परिवारों की महिलाएं 25 जुलाई से 20 अगस्त तक लाड़ली बहना योजना के आवेदन जमा कर पाएंगी।
  2. इनमें से पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में 10 सितंबर को एक हजार रुपये की पहली किस्त जमा कराई जाएगी।
  3.  आवेदन करने वाली युवतियों और महिलाओं की अनंतिम सूची 21 अगस्त को जारी की जाएगी।
  4.  25 जुलाई से 25 अगस्त तक आपत्तियां ली जाएंगी और 26 से 29 अगस्त तक आपत्तियों की जांच और निराकरण किया जाएगा।
  5. 31 अगस्त को अंतिम सूची जारी होगी। इनमें से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 10 सितंबर को एक हजार रुपये की पहली किस्त आएगी। इसमें 21 वर्ष से अधिक और 23 वर्ष के कम उम्र की अविवाहित युवतियों को नहीं जोड़ा गया है।
  6. योजना के लिए आवेदन करने के साथ संबंधित महिलाओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) सक्रिय कराना पड़ेगा।
  7. जो महिलाएं परिवार के किसी सदस्य के नाम ट्रैक्टर होने पर पिछली बार योजना में आवेदन नहीं कर पाई थीं, वे अब कर सकती हैं। उनसे ट्रैक्टर का पंजीयन क्रमांक लिया जाएगा। जिनका परिवहन विभाग की पोर्टल से आनलाइन सत्यापन कराया जाएगा।

लाडली बहना योजना की महत्वपूर्ण तारीखें

  1. नवीन हितग्राहियों के लिए ऑनलाइन की तारीख – 25 जुलाई, 2023 से।
  2. ऑनलाइन आवेदन पंजीयन करने की अंतिम तारीख- 20 अगस्त, 2023 तक।
  3. अंतिम सूची जारी करने की तिथि- 21 अगस्त, 2023।
  4. अंतिम सूची पर दावे आपत्ति- 21 से 25 अगस्त, 2023 तक।
  5. दावे-आपत्तियों पर जांच और निराकरण की तिथि- 26 से 29 अगस्त, 2023।
  6. अंतिम सूची जारी करने की तारीख- 31 अगस्त, 2023।
  7. स्वीकृति पत्रों का वितरण- 1 सितंबर से 3 सितंबर, 2023 तक।
  8. राशि का वितरण – 10 सिंतबर, 2023 से किया जाएगा।
  9. आगामी महीनों में भुगतान के लिए नियत तिथि- हर महीने की 10 तारीख को।

योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. लाडली बहना योजना का फॉर्म भरने के लिए आपको समग्र आईडी की जरूरत होती है। इसमें परिवार की आईडी या फिर पात्र लाभार्थी की आईडी होनी चाहिए।
  2. आधार कार्ड की जरूरत भी पड़ेगी। समग्र पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर चाहिए। आवेदन करने से पहले समग्र पोर्ट पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमीट्रिक के माध्यम से मिलान कर लें।
  3. महिला का स्वंय का बैंक खाता भी होना अनिवार्य है। इसमें संयुक्त खाता मान्य नहीं होगा। इसके साथ ही आपका अकाउंट आधार से लिंक हो। साथ ही इसमें डीबीटी सक्रिय हो।
  4. बैंक पासबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है।
  5. आवेदक मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी हो। विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित होंगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews