उमंग सिंघार को बड़ी जिम्मेदारी, महाराष्ट्र में विदर्भ के लिए AICC का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया, नेतृत्व का आभार जताया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मेरे नेता राहुल गांधी, महा सचिव प्रियंका गांधी, संगठन प्रभारी महासचिव  केसी वेणुगोपाल एवं समस्त नेतृत्व का मुझपर भरोसा जताने के लिए उनका हार्दिक आभार, मैं अपनी आख़िरी सांस तक कांग्रेस के सैनिक के रूप में संगठन को मज़बूत करने हेतु प्रतिबद्ध हूँ।
Umang Singhar AICC Senior Observer

Umang Singhar AICC Senior Observer appointed: मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, AICC ने उमंग सिंघार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए विदर्भ क्षेत्र का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है, अपनी नियुक्ति पर उमंग सिंघार ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया है।

चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है, पार्टियाँ अपने नेताओं को जिम्मेदारी देकर  संबंधित क्षेत्रों में भेज रही हैं, कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए डिविजन वाइस सीनियर ऑब्जर्वर की सूची जारी की है जिसमें मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार का भी नाम शामिल है।

Umang Singhar महाराष्ट्र में विदर्भ के लिए AICC सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त

AICC ने उमंग सिंघार को विदर्भ क्षेत्र का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है जिसमें अमरावती और नागपुर आते हैं, उमंग सिंघार के साथ विदर्भ के लिए AICC ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी नियुक्त किये गए हैं ये तीनों नेता विदर्भ में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए  मेहनत करेंगे।

उमंग सिंघार ने Congress नेतृत्व का आभार जताया 

उधर अपनी नियुक्ति पर उमंग सिंघार ने वरिष्ठ नेतृव का आभार जताया है, उन्होंने X पर लिखा- शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद जिन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी सौपी। हमारी कोशिश होगी कि अमरावती और नागपुर क्षेत्र की अधिकांश विधानसभा सीटें कांग्रेस जीते एवं महाराष्ट्र के चुनाव में कांग्रेस फिर नई ताकत बनकर उभरे।

खड़गे, Rahul Gandhi, प्रियंका गांधी को विशेष धन्यवाद दिया 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मेरे नेता राहुल गांधी, महा सचिव प्रियंका गांधी, संगठन प्रभारी महासचिव  केसी वेणुगोपाल एवं समस्त नेतृत्व का मुझपर भरोसा जताने के लिए उनका हार्दिक आभार, मैं अपनी आख़िरी सांस तक कांग्रेस के सैनिक के रूप में संगठन को मज़बूत करने हेतु प्रतिबद्ध हूँ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews