MP: चर्चाओं में शिवराज की यह मंत्री, सोशल मीडिया पर लेटर वायरल, कांग्रेस ने की पद से हटाने की मांग

शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली MP की शिवराज सरकार (Shivraj Government) में कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) उषा ठाकुर एक बार फिर चर्चाओं में है। वजह बयान नहीं बल्कि सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है एक आवेदन है, जिसमें वन विभाग द्वारा इंदौर के एक थाने में डकैती व शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है। इस लेटर को कांग्रेस (Congress) ने अपनी ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है और मंत्री को पद से हटान की मांग की है।

MP School : कक्षा 6 से 8वीं तक के छात्रों को लेकर एक और बड़ा फैसला, ऐसे मिलेगा लाभ

दरअसल, कांग्रेस के मीडिया समयन्वक नरेन्द्र सलूजा  नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा है कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मंत्री उषा ठाकुर (Usha Thakur) पर प्रदेश के ही वन विभाग (Forest Department) द्वारा इंदौर के बड़गोंदा पुलिस थाने पर डकैती व शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज करने का आवेदन वायरल (Viral) ? वन परिक्षेत्र में अवैध खुदाई पर ज़ब्त जेसीबी (JCB) व ट्रैक्टर ट्राली को मंत्री अपने साथियों के साथ जबरन छुड़ा कर ले गयी।

सलूजा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) से मंत्री को तत्काल पद से हटाया जावे और मंत्री पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हो। अवैध कार्यों को मंत्रियो का खुला संरक्षण , यह साबित हुआ।सलूजा के इस ट्वीट के बाद भाजपा में हलचल तेज हो गई है, हालांकि अभी तक किसी नेता द्वारा इस वायरल आवेदन पर प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, वही मंत्री उषा ठाकुर का भी बयान सामने नहीं आया है।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1348879591813701637

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1348879594414170113

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews