Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने पीएम मोदी से किए सवाल, पूछा ‘देशहित सर्वोपरि या निजी हित’

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि मोदी जी संवैधानिक तौर पर एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन वो उससे इतर इन दिनों जारी चुनाव प्रचार अभियान में वे सारी सीमायें लांघ रहे हैं, जो एक राष्ट्राध्यक्ष के रूप में उन्हें नहीं कहनी और करनी चाहिए।
KK Mishra

EOW Corruption Allegations KK Mishra

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि वो देश के मौजूदा हालात और ज्वलंत मुद्दों की बजाय धर्म के आधार पर देश को बाँटने की राजनीति कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने कहा है कि पीएम एक राष्ट्राध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका का सही तरह से निर्वहन नहीं कर रहे हैं।

पीएम मोदी से किए सवाल

केके मिश्रा ने एक्स पर लिखा है कि ‘माननीय नरेंद्र मोदी जी, आप संवैधानिक तौर पर एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के प्रधानमंत्री हैं, किंतु आप उससे इतर इन दिनों जारी चुनाव प्रचार अभियान में वे सारी सीमायें लांघ रहे हैं ,जो एक राष्ट्राध्यक्ष के रूप में आपको नहीं कहनी और करनी चाहिए ! देश के वास्तविक व ज्वलंत मुद्दों से हटकर (जिनकी आपने एक बार भी चर्चा नहीं की है) आप सिर्फ़ हिन्दू – मुसलमान, मंदिर – मस्जिद,मुस्लिम आरक्षण,पाकिस्तान,शमशान-क़ब्रिस्तान जैसे महत्वहीन मुद्दों पर ही केंद्रित कर रहे हैं ! हालांकि देश को यह आशंका पहले से ही थी ? क्या आपके 10 सालों की उपलब्धियों में यही शुमार है ?

‘देशहित सर्वोपरि है या निजी हित’

उन्होंने कहा कि ‘इसके उलट सामान्य दिनों में आप बिना बुलाये पाकिस्तान जाते हैं, वहां बिरियानी खाते हैं,पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को अपने शपथ समारोह में बुलाते हैं, दरगाह शरीफ़ में चादर पेश करते हैं, “हद तो यहां तक हो गई जब आपने यह भी कहा कि (संलग्न वीडियो) गुजरात में आपके निज निवास के नज़दीक मुस्लिम परिवार रहते हैं, ईद पर आपके निवास पर भोजन नहीं बनता था यानी आपका पूरा परिवार मुस्लिम परिवारों के घरों से आये उसी भोजन को ग्रहण करता था”! यदि आपने मुस्लिम परिवारों का “नमक” खाया है तो ? दोहरा चरित्र क्यों, क्या सरकार बनाने के लिए इतना गिरा जा सकता है, देशहित सर्वोपरि है या निजी हित ?

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews