Lok Sabha Election 2024 : जीतू पटवारी का दावा, पहले चरण की 6 में से 4 सीट कांग्रेस जीतेगी, कैलाश विजयवर्गीय पर लगाये गंभीर आरोप

Jitu Patwari

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे थम जायेगा, मध्य प्रदेश में पहले चरण में 6 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियाँ पूरी ताकत लगा रही हैं कि जीत उन्हीं के खाते में जाये इधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया है कि वे प्रथम चरण की 6 में से 4 सीटें जीतेंगे।

जीतू पटवारी का दावा, प्रथम चरण की 6 में 4 सीट कांग्रेस जीतेगी 

प्रथम चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और छिन्दवाड़ा में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इन सीटों पर कांग्रेस और भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी और अब मतदान का इन्तजार कर रहे हैं, मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया कि इन 6 में 4 सीटें कांग्रेस जीतेगी, उन्होंने भाजपा पर शासन के दुरुपयोग के आरोप लगाये ।

भाजपा को याद दिलाये उसके पुराने वादे, साधा निशाना 

जीतू पटवारी ने पुराने आरोप दोहराते हुए मतदाताओं से कहा कि मोदी जी और अमित शाह और पूरी भाजपा ने वादे किये थे कि हम 15 लाख देंगे, किसानों को गेहूं और धान का उचित मूल्य देंगे, बहनों को 3 हजार रुपये महीना देंगे लेकिन ये एक भी वादा पूरा नहीं हुआ, यदि भाजपा के कारण आपके घर में सुख समृद्धि आई है तो उसे वोट दीजिये नहीं तो इस बार उसे हारने का समय है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर लोगों को डराने धमकाने के आरोप लगाये 

जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर धान बल का उपयोग करने, डराने धमकाने और शासन का दुरुपयोग करने के आरोप लगाये उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे फुल टाइम छिंदवाड़ा में रहे, लोगों को डराते, धमकाते रहे, लोगों को नोटिस दिलवाते रहे , ये केवल छिंदवाड़ा में ही नहीं हुआ पूरे प्रदेश में हुआ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews