Lok Sabha Election 2024 : कृष्णा गौर ने कहा ‘मध्य प्रदेश में कमजोर विपक्ष के कारण घटा वोट प्रतिशत, कांग्रेस की महिला वोटर्स ने नहीं किया मतदान’

उन्होंने कहा कि जितनी भी महिलाओं ने वोट डाला है वो सब भारतीय जनता पार्टी की समर्थक हैं। इस बार कांग्रेस की महिला वोटर्स वोट डालने के लिए नहीं निकलीं। इसी के साथ उन्होंने तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी के पीएम बनने का दावा किया।
Krishna

Lok Sabha Election 2024 : कृष्णा गौर ने कहा है कि देशभर में मोदी मैजिक चल रहा है। इस बार भी बीजेपी ही सरकार बनाएगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश में वोटिंग परसेंट में गिरावट और महिला मतदाताओं को लेकर उन्होंने कहा कि जितनी भी महिलाओं का वोट डला है वो भारतीय जनता पार्टी की वोटर्स हैं और विपक्ष के कमजोर होने के कारण उनका महिला वोट बैंक कम हुआ है।

‘तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी ही बनेंगे पीएम’

पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण  और विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि  चुनावों के दौरान उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में जाने का मौक़ा मिला है और मतदाताओं से मिलने के बाद उन्हें भरोसा है कि एक बार फिर देश की बागडोर नरेंद्र मोदी को मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार भी मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनेंगे और बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

MP में विपक्ष के कमजोर होने से वोट प्रतिशत घटा 

मध्य प्रदेश में महिलाओं के कम वोटिंग प्रतिशत पर कृष्णा गौर ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में विपक्ष कमजोर रहा है। विपक्ष की महिला वोटर इस बार वोट डालने नहीं निकली हैं। जितनी भी महिलाओं का वोट पड़ा है वो बीजेपी की समर्थक महिलाएँ हैं। जिन्होंने वोट नहीं डाला वो बीजेपी की वोटर थीं ही नहीं। इसलिए जो वोट का प्रतिशत घटा है वो विपक्ष के कमजोर होने से घटा है। उन्होंने कहा कि इसीलिए जो नुक़सान हुआ है वो विपक्ष का नुक़सान है और बीजेपी एमपी में सभी उनतीस सीटों पर विजय हासिल करेगी। कृष्णा गौर ने कहा कि जितनी भी महिलाओं ने वोट डाले हैं वह सब बीजेपी के पक्ष में गए हैं और 4 जून को इसका परिणाम देखने को मिलेगा।

[dgv_vimeo_video id=”947343848″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews