Lok Sabha Election 2024 : ‘जिसकी दो पत्नी होगी, कांग्रेस उसे देगी 2 लाख’ कांतिलाल भूरिया के बयान पर सियासी बवाल, BJP ने किया विरोध, सोनिया-प्रियंका से की ये मांग

एक दिन पहले सभा को संबोधित करते हुए भूरिया ने जो कहा उसपर अब विवाद छिड़ गया है। भाजपा ने इसे महिलाओं का अपमान बताया है और कहा है कि कांग्रेस नेता लगातार ऐसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। पिछले दिनों जीतू पटवारी के बयान पर भी ख़ासा हंगामा हुआ था। भाजपा ने ऐसे बयानों को लेकर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से हस्तक्षेप की मांग की है।
Bhuria statement

Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में चौथे चरण के चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल पूरी तरह सक्रिय हैं। मतदाताओं को के बीच जाकर अपने अपने पक्ष में वोट देने की अपील की जा रही है और लोगों को लुभाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। अपनी उपलब्धियों, वादों के बखान के साथ सामने वाली पार्टी पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। लेकिन इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया के एक बयान को लेकर बवाल हो गया है।

कांतिलाल भूरिया के इस बयान पर हुआ विवाद

दरअसल गुरुवार को सैलाना के शिवगढ़ में कांग्रेस की एक सभा थी। यहाँ उसके प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी उपस्थित थे। यहाँ सभा को संबोधित करते हुए कांतिलाल भूरिया ने मंच से कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद अब बीजेपी उसपर हमलावर है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि केंद्र में उनकी की सरकार बनी तो वो गरीब वर्ग की महिलाओं को साल में एक लाख रुपए देगी। लेकिन जोश जोश में भूरिया इसी बात को अलग तरह से कह गए। कांतिलाल भूरिया ने मंच से कहा कि ‘कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाओं को एक लाख रुपया देने का प्रावधान है। अब जिसकी दो पत्नी है उसे 2 लाख रुपये मिलेंगे’। ये बात सुनते ही सभा में लोगों की हंसी फूट पड़ी।

बीजेपी विरोध में उतरी

हालाँकि भूरिया ने इस बात को चुटकी लेते हुए कहा था लेकिन अब बीजेपी ने इस मुद्दे पर आक्रामक रूख अपना लिया है।BJP सांसद माया नारोलिया ने इस बाता का विरोध करते हुए कहा है कि ‘कांग्रेस पार्टी के ज़िम्मेदार नेता आए दिनों महिलाओं के लिए अमर्यादित भाषा का उपयोग करके उनका अपमान कर रहे हैं। कांतिलाल भूरिया ने कहा है कि कांग्रेस में महिलाओं को एक लाख रुपये देने का प्रावधान है और जिसकी दो पत्नियाँ है उसे दो लाख रुपये देंगे। हम इस बयान की घोर निंदा करते हैं और पूरी मातृशक्ति मैदान में उतरकर दैवीय शक्ति का रूप धारण कर इस अमानवीय बयान का बदला लेगी। जीतू पटवारी ने भी पिछले दिनों इमरती देवी के लिए अमर्यादित भाषा का उपयोग किया था’। इसी के साथ उन्होने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से मांग की कि वो अपने नेताओं को ताकीद करें कि वो ऐसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग न करें।

[dgv_vimeo_video id=”944695858″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews