रिटायर्ड जूनियर ऑडिटर के घर लोकायुक्त ने की छापामर कार्रवाई, करोड़ों की मिली संपत्ति

रमेश हिंगोरानी और उनके परिवार ने भ्रष्टाचार से अर्जित धन को रियल एस्टेट में निवेश किया है। इसके अलावा, हिंगोरानी परिवार पर गांधीनगर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की सरकारी जमीनों पर कब्जा करने और उन्हें विक्रय करने के भी आरोप हैं।
bhopal Lokayukta raids

Lokayukta Police Action : भ्रष्ट शासकीय सेवकों के खिलाफ लगातार हो रहे एक्शन के बावजूद रिश्वतखोरी की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है, आज एक बार फिर लोकायुक्त पुलिस की टीम को एक भ्रष्ट अधिकारी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, लोकायुक्त पुलिस भोपाल की टीम ने जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी के घर पर छापा मारकर करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा किया है। लोकायुक्त टीम को इस छापेमारी में अवैध गतिविधियों के सबूत भी मिले हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र में लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तकनीकी शिक्षा विभाग सचिवालय सतपुड़ा भवन में जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी के घर पर छापा मारा है। लोकायुक्त की टीम ने बैरागढ़ के लक्ष्मण नगर स्थित उनके बंगले पर दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में करोड़ों की संपत्ति और गाड़ियां मिली हैं। जांच में क्रेटा और स्कॉर्पियो सहित 4 महंगी कारें, 5 दुपहिया वाहन, डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी बरामद हुईं।

[dgv_vimeo_video id=”1020162350″]

लोकायुक्त की जांच में खुलासा हुआ है कि रमेश हिंगोरानी और उनके परिवार ने भ्रष्टाचार से अर्जित धन को रियल एस्टेट में निवेश किया है। इसके अलावा, हिंगोरानी परिवार पर गांधीनगर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की सरकारी जमीनों पर कब्जा करने और उन्हें विक्रय करने के भी आरोप हैं। दो वर्ष पूर्व लोकायुक्त के आदेश पर प्रशासन ने उनके द्वारा बनाई गई एक शादी गार्डन को तोड़ा था, जो सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना था।

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1020161152″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews