
Madhya Pradesh Investment Drive
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में GIA एग्जीबिशन सेंटर में FED EXPO 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश वैश्विक साझेदारियों के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार और उद्योग जगत के संयुक्त सहयोग से आने वाले वर्षों में हम FED EXPO को व्यापक तथा भव्य स्वरूप देंगे।
सीएम ने कहा कि प्रदेश में अनुकूल निवेश वातावरण तैयार हो चुका है, जहां सभी सेक्टर में संतुलित, पारदर्शी और तेज गति से कार्य निरंतर जारी है। निवेश और नवाचार को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा “मध्य प्रदेश में समृद्धि आए, यही हमारा ध्येय है।”
मुख्यमंत्री ने किया एक्सपो का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल के गोविंदपुरा स्थित GIA एग्जीबिशन सेंटर में FED EXPO 2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास, निवेश विस्तार और नवाचार को समर्पित यह प्रदर्शनी प्रदेश में उद्योग-जगत के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश आज वैश्विक साझेदारियों के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और यह आयोजन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में सरकार और उद्योग जगत के संयुक्त सहयोग से इस एक्सपो को और अधिक व्यापक तथा भव्य स्वरूप मिलेगा।
निवेश और नवाचार को प्रोत्साहन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी सेक्टरों में संतुलित, पारदर्शी और तेज़ गति से कार्य हो रहा है और मध्यप्रदेश में एक अनुकूल निवेश वातावरण निर्मित हुआ है। उन्होंने कहा कि निवेश और नवाचार को प्रोत्साहन देना बीजेपी सरकार की प्राथमिकता है ताकि प्रदेश में समृद्धि सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के सर्वांगीण विकास के प्रति सतत प्रतिबद्ध है।
सीएम हैदराबाद में उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि शनिवार को हैदराबाद में आयोजित एक इंटरैक्टिव सत्र में सम्मिलित होने जा रहा हैं जहां वे उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य प्रदेश में नए निवेश आकर्षित करना, रोजगार सृजन को बढ़ावा देना और औद्योगिक विकास की गति को और तेज़ करना है। उन्होंने कहा कि निवेश की यह श्रृंखला मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर एक प्रतिस्पर्धी औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।
"मध्यप्रदेश वैश्विक साझेदारियों के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है"
FED EXPO 2025 का आज शुभारंभ हुआ है। सरकार और उद्योग जगत के संयुक्त सहयोग से आने वाले वर्षों में हम इसे और व्यापक तथा भव्य स्वरूप देंगे : CM@DrMohanYadav51 @Industryminist1 @minmpmsme #CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/w6TKV27mWX
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) November 21, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के गोविंदपुरा स्थित GIA एग्ज़िबिशन सेंटर में FED EXPO 2025 के दूसरे संस्करण का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।@DrMohanYadav51 @Industryminist1 @minmpmsme #CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/apqBdos1aK
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) November 21, 2025
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

