मध्यप्रदेश : पंचायत के बाद नगरीय निकाय चुनाव अगस्त में होने की संभावना, मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान

mp news ,

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश के नगरीय विकास व आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह एक बड़ा बयान सामने आया है कि जिसमें उन्होंने अगस्त के पहले सप्ताह में निकाय चुनाव संपन्न होने की बात कही है, मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जुलाई में नगरीय निकाय चुनाव होंगे। वहीं अगस्त पहले हफ्ते तक निकाय चुनाव संपन्न कराने के बाद निर्णय भी जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें… Viral Video: आखिर किस खुशी में डायट भी भूल गए आमिर खान, गोलगप्पे का मजा उठाते आए नजर, जाने

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने पंचायत चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव अगस्त में होने के संकेत दिए है, हालांकि मध्य प्रदेश में पंचायत चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का बेसब्री से भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही इंतजार है। वहीं पंचायत चुनाव में ओबीसी वर्ग को आरक्षण में धोखा देने के आरोप पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर पलटवार किया है। MP पहला राज्य है, जहां OBC आरक्षण के साथ चुनाव हो रहे हैं। महाराष्ट्र में बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस ने तो आरक्षण ही खत्म कर दिया था।

[dgv_vimeo_video id=”714721870″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews