मध्यप्रदेश: समाजवादी पार्टी का ऐलान प्रदेश, नगरीय निकाय चुनाव में उतारेगी अपने प्रत्याशी

मध्यप्रदेश: समाजवादी पार्टी का ऐलान प्रदेश, नगरीय निकाय चुनाव में उतारेगी अपने प्रत्याशी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों की कसावट का दौर जारी है। प्रदेश की प्रमुख दो सियासी पार्टियों के बाद तीसरे मोर्चे के तौर पर भी कई पार्टियां सामने आकर अपनी दावेदारी दिखा रही हैं। वही नगरीय निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने संगठन में बदलाव करते हुए रामायण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने रविवार को अपना पदभार ग्रहण किया साथ ही प्रदेश भर से आए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तैयार की।

यह भी पढ़ें…. पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने वाली प्रवक्ता नूपुर शर्मा को BJP ने किया पार्टी से निलंबित

पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश के सभी नगरीय निकाय में अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद और जिला पंचायत में समाजवादी पार्टी को नेतृत्व मिले उसको लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल है उसको लेकर भी पार्टी अपनी तैयारियों में जुटी है। उन्होंने कहा कि 230 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेंगी जिसमें से 25 सीटों को जीतने का लक्ष्य समाजवादी पार्टी ने तय किया है।

[dgv_vimeo_video id=”717233914″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews