मैं आपको खेलों के इस अर्धकुंभ की बधाई देता हूं, 24वें पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

राजधानी भोपाल में आज पांच दिवसीय भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया। बता दें कि इस खेल में 22 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पढ़ें विस्तार से...
Bhopal News

Bhopal News : मध्य प्रदेश में आज 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है, जो कि 21 फरवरी तक चलेगा। जिसका मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्घाटन किया। साथ ही सभा को संबोधित करते हुए खेलों के इस अर्धकुंभ की बधाई दी और कहा कि जवानों के शौर्य पराक्रम, खेल समर्पण से भोपाल का बड़ा ताल जीवंत हो गया है।

एमपी पुलिस की मेजबानी में आज से 21 फरवरी तक बोट क्लब बड़ा तालाब पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कुल 557 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिनमें 132 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

वॉटर स्पोर्ट्स को मिलेगा बढ़ावा

24वें पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि पुलिस अपने कर्तव्य के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ रही है। मध्य प्रदेश में इस आयोजन से वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलेगा। खेल से ना केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि दिमाग भी स्वस्थ रहता है।

केवल इतना ही नहीं, यह भोपाल सहित पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है। आगे उन्होंने कहा कि कई पुलिसकर्मी नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश का नाम भी ऊंचा कर चुके हैं। खेलों में उनके द्वारा अमिट छाप छोड़ी जा रही है।

टीमों को दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस बैंड द्वारा देश भक्ति गीतों की धुन प्रस्तुत कर की गई। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा मुख्यमंत्री को अखिल भारतीय आयोजन का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वॉटर स्पोर्ट्स का इतिहास लगभग 5000 साल पुराना है। सीएम ने अलग-अलग राज्यों और पुलिस इकाइयों की टीम मैनेजर से मुलाकात की। वहीं, भाग लेने वालों टीमों को शपथ दिलाई गई।

बता दें कि पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में अंडमान निकोबार, असम, बिहार, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर ,ओडीशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल, सीआरपीएफ, आइटीबीपी और सशस्त्र सीमा बल की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews