MP : स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022 वेस्ट जोन में मध्यप्रदेश प्रथम, सीएम शिवराज ने दी बधाई

MP : स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022 वेस्ट जोन में मध्यप्रदेश प्रथम, सीएम शिवराज ने दी बधाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के लिए एक और खुशखबरी है। केंद्र सरकार की ओर से कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022 के वेस्ट जोन में मध्यप्रदेश अव्वल आया है। आज ये परिणाम जारी किए गए और टॉप परफॉर्मिंग स्टेट में मध्यप्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है। परिणामों में जिलों की बात करें तो भोपाल पहले और इंदौर तीसरे स्‍थान पर रहा है। इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बधाई देते हुए कहा है कि ये हमारे लिए प्रसन्नता और गौरव के क्षण हैं।

क्यू आर कोड स्कैन करते ही मिल जाएगी वन्य जीव की पूरी जानकारी, पर्यटकों को मिलेगा लाभ

सीएम ने ट्वीट करते हुए कहाा है कि ‘मध्यप्रदेश के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है की ओवरऑल टॉप डिस्ट्रिक्ट, वेस्ट ज़ोन में भोपाल प्रथम और इंदौर तृतीय रहे, सुजलाम 1.0 कैम्पेन में मध्यप्रदेश को पहला और सुजलाम 2.0 कैम्पेन में चौथा स्थान मिला है। स्वच्छ सर्वेक्षण हमारे प्रदेश को प्राप्त यह गौरव प्रमाण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता ही नहीं समर्पण भाव भी दृढ़ हुआ है। गांवों की नई तस्वीर उभरी है। सफलता में सहभागी नागरिकों, संगठनों सहित सामाजिक संस्थाओं का आभार प्रकट करते हुए बधाई देता हूं।’

सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022 को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत कराया गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्र सरकार ने स्वच्छ इसकी शुरुआत की है और इस साल का मुद्दा है कि अपशिष्ट जल निपटान और अन्य पैरामीटर पर फोकस किया जाए। इसका उद्देश्य है कि ग्रामीणों के लिए स्वच्छ शौचालय बने, उन्हें पीने के लिए स्वच्छ जल मिले, बाहरी कचने का निपटान हो, सार्वजनिक कचरा निस्तारण हो तथा घरों के आसपास दूषित जल न जमा हो और इससे फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम हो।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews