प्रदेश के गृह मंत्री का अलग अंदाज, मास्क भी पहना और चेहरा भी नहीं छिपा

प्रदेश के गृह मंत्री का अलग अंदाज, मास्क भी पहना और चेहरा भी नहीं छिपा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अक्सर मास्क नहीं पहनने के चलते विवादों से घिरे रहते थे, विपक्ष ने तो उन्हे मास्क पहनाने वाले को 11 हजार इनाम देने तक की घोषण कर दी थी। वहीं आज गृह मंत्री ने मास्क पहन कर विपक्ष और लोगों के मुंह पर ताला तो लगाया ही है, साथ ही अपने मास्क को लेकर उन्होंने सुर्खियां भी बटोर ली है।

गृह मंत्री ने अपने ही चेहरे की फोटो वाला मास्क पहना, साथ ही वहा मौजूद लोगों से पूछा की उन पर मास्क कैसा लग रहा है। उनके मास्क को देखकर नहीं लगता की उन्होंने मास्क पहना है या उनके चहरे पर कुछ है।

दरअसल , कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जारी की गई गाइडलाइंस के हिसाब से मास्क जरुरी है। लेकिन अक्सर गृह मंत्री द्वारा की जा रही प्रेस वार्ता हो या किसी कार्यक्रम में शामिल होना मंत्री नरोत्तम मिश्रा गले में गम्छा डाले ही नजर आते थे। वहीं पब्लिक पेल्स पर बिना मास्क के लोगों से मिलने पर मंत्री नरोत्तम मिश्रा विवादों में आ गए थे।

वहीं सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री ने लोगों से घरों में रहकर रहने की अपील की है। आगामी त्योहारों के मद्देनजर गृह मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रमुख त्योहार आ रहे है। प्रदेशवासियों से हाथ जोड़कर विनती है कि वे कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए सभी त्योहार अपने घरों में रहकर अपने परिवार वालों के साथ मानाएं। इस दौरान सार्वजनिक प्रतिमाओं की स्थापना और किसी भी तरह के जुलूस निकालने की इजाज नहीं होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews