मप्र में बदलता मौसम का मिजाज, कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

मप्र में बदलता मौसम का मिजाज, कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मौसम (Weather) ने करवट बदली है| पिछले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश (Rain) और ओलावृष्टि हुई है| मौसम विभाग (Weather Department) ने अगले 24 घंटे कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है| जबलपुर, सागर, शहडोल, रीवा, ग्वालियर एवं चम्बल संभागों के जिलों और नीमच, मंदसौर जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवा व ओलावृष्टि हो सकती है|

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा एवं शहडोल संभाग के जिलों में अनेक सथकों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई है| जैतहरी 5, अनूपपुर एवं उमरिया 3 अमरकंटक, खजुराहो, सोहागपुर एवं मनासा 2 सतना, रामनगर, सीधी, पन्ना, छतरपुर, कोतमा, गोहद, भांडेर, नीमच, शाजापुर एवं तराना में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई है|

इन जिलों के लिए अलर्ट (Alert)
राज्य के जबलपुर, सागर, शहडोल, रीवा, ग्वालियर एवं चम्बल, भोपाल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा, धार, इंदौर, उज्जैन, नीमच मंदसौर जिलों में बारिश या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है| वहीं जबलपुर, सागर, शहडोल, रीवा, ग्वालियर एवं चम्बल संभागों के जिलों और नीमच, मंदसौर जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवा व ओलावृष्टि हो सकती है| इसी तरह भोपाल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा, धार, इंदौर, उज्जैन जिलों में गरज चमक के साथ 40/50 प्रति घंटा तेज हवा चल सकती है|

डिंडोरी में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का कहर
मौसम में अचानक आये बदलाव का असर डिंडोरी और शहडोल जिलों में देखने को मिला| डिंडौरी जिले के अंतर्गत करंजिया सहित आसपास के क्षेत्रों में में तेज बारिश के साथ आंधी चलने और ओलावृष्टि होने से फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है, साथ ही बड़े-बड़े ओले गिरने और आंधी चलने से खपरैल टूटने और छप्पर उड़ जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है| ओलावृष्टि के असर से कस्बा के अंदर घरों से बाहर खड़े दोपहिया चार पहिया वाहनों के कांच टूट गएं हैं| वहीं शहडोल संभाग के जिलों में बारिश हुई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews