एमपी के मौसम में जल्द आएगा बदलाव, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, हवाओं का रूख बदला, अगले हफ्ते से बढ़ेगी ठंड, तापमान में आएगी गिरावट, जानें अपडेट

up weather today

MP Weather Update Today : नवंबर के दूसरे हफ्ते से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।आज बुधवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने जा रहा है, हालांकि इसका ज्यादा असर नहीं होगा, लेकिन इसके जाते ही तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर तेज होगा । वही वातावरण में नमी आने के चलते नवंबर के पहले हफ्ते में प्रदेश की कुछ स्थानों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। नवंबर महीने के पहले हफ्ते के बाद ठंड दस्तक दे सकती है। फिलहाल 3-4 दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहने की संभावना है।

हवा का रुख पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में पूरे प्रदेश में हवा का रुख पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी बना हुआ है, जिसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से लगातार नामी मध्य प्रदेश में आ रही है और मध्य एवं ऊंचाई के स्तर पर बादल छाए हुए हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है । वही आज बुधवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश कर सकता है, जिससे मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

आज सक्रिय होने जा रहा नया पश्चिमी विक्षोभ

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है और लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ का भी ज्यादा असर नहीं पड़ रहा, ऐसे में मौसम के मिजाज पर विशेष प्रभाव नहीं हो रहा है। वर्तमान में हवाओं का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। आज बुधवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। हालांकि इस मौसम प्रणाली की तीव्रता कम रहने के कारण इसका प्रदेश के मौसम पर विशेष असर होने के आसार कम है। इस वजह से नवंबर के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का तापमान का रिकार्ड

पिछले 24 घंटे में छिंदवाड़ा में सबसे कम 14.4 की सेल्सियस, उमरिया में 14.6, नौगांव में 14.5, मलाजखंड में 14.7, जबलपुर में 15.2, मंडला में 15.5, बैतूल में 15.5, भोपाल में 16.6, ग्वालियर में 16.8, इंदौर में 17.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।वही प्रदेश में सबसे गर्म दमोह रहा, जहां 34. 2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। भोपाल में 32.7, ग्वालियर में 33.5, इंदौर में 31.7 और जबलपुर में 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही बना रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews