कुपोषण… हाथ लगाते ही बच्ची को निकल रहा खून, शहडोल जिले के ब्योहारी की घटना

कुपोषण… हाथ लगाते ही बच्ची को निकल रहा खून, शहडोल जिले के ब्योहारी की घटना

Bhopal- MP Human Rights Commission Notice : शहडोल जिले के ब्योहारी के ओढारी कोलान टोला निवासी आठ माह की अतिकुपोषित बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। कुपोषण के साथ बच्ची को टीबी रोग ने भी घेर लिया है। बालिका की हालत इतनी नाजुक हो गई है कि हाथ लगाते ही शरीर के हिस्सों से खून बहने लगता है। लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुये बच्ची को जिला अस्पताल शहडोल के लिये रैफर कर दिया गया है।

आयोग का नोटिस 

डाक्टर्स के अनुसार बच्ची को अतिकुपोषण ने बालिका को बुरी तरह से चपेट में ले लिया है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, शहडोल से प्रकरण की जांच कराकर बालिका के उचित ईलाज की व्यवस्था के साथ जिले में ऐसे कुपोषित बच्चों के संबंध में की जा रही कार्यवाही के बारे में एक माह में जवाब मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews