
भोपाल। आईएएस अधिकारी मनीष रस्तोगी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बनाए गए हैं। 1994 बैच के आइएएस अधिकारी इससे पहले प्रदेश शासन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं । वह भोपाल के कलेक्टर भी रह चुके हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार रस्तोगी को प्रमुख सचिव राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।रस्तोगी वही अफसर हैं, जिन्होंने ई-टेंडर घोटाले की प्रारंभिक जांच की जानकारी सबसे पहले शासन को भेजी थी। रस्तोगी को मिलाकर अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तीन प्रमुख सचिव हो गए हैं। अशोक वर्णवाल और फैज अहमद किदवई भी सीएमओ में प्रमुख सचिव हैं। इन दोनों में से एक की पोस्टिंग जल्द ही सीएमओ से बाहर हो सकती है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

