दादा निर्मल कुमार केसवानी को पहली पुण्यतिथि पर नमन, गृहमंत्री सहित कई समाजसेवियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दादा निर्मल कुमार केसवानी को पहली पुण्यतिथि पर नमन, गृहमंत्री सहित कई समाजसेवियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी के वरिष्ठ समाजसेवी दादा निर्मल कुमार केसवानी की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार शाम खटलापुर स्थित श्रीराम मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित कई मंत्रियों, अन्य नेताओं और समाजसेवियों ने श्रीराम मंदिर पहुंचकर दादा निर्मल केसवानी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी और व्यवसायी धीरज केसवानी अपने पिता को याद कर भावुक हो उठे।

श्रद्धांजलि सभा में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और कृषि मंत्री कमल पटेल ने दादा निर्मल केसवानी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पूर्व जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा, सुसनेर विधायक राणा विक्रम सिंह, भाजपा महामंत्री भगवान दास सबनानी, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास वीरानी ने भी दादा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर राजधानी के कई वरिष्ठ पत्रकार भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ के साथ खटलापुरा के किनारे मछलियों को चारा देने की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में पधारे चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग खुद को सुंदरकांड पाठ की चौपाइयां गाने से न रोक सके। उन्होंने पाठ करते हुए भगवान राम के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। बाद में काफी देर तक तालाब किनारे खड़े होकर मछलियों को चारा खिलाते रहे। कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों ने छोटे तालाब के किनारे खड़े होकर मछलियों को चारा खिलाया। साथ ही दादा केसवानी की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना भी की।

दादा निर्मल कुमार केसवानी सत्संगी स्वभाव के थे और आम लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। भोपाल के प्रमुख व्यवसाइयों में से एक दादा केसवानी के बड़े पुत्र दुर्गेश केसवानी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हैं और छोटे पुत्र धीरज केसवानी व्यवसायी हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews