Ladli Bahna Yojana: अबतक 32 लाख आवेदन आए, 30 अप्रैल तक करें Apply, जून में आएगी पहली किस्त, CM ने अधिकारियों को दिए ये नए निर्देश

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

MP Ladli Bahna Yojana 2023 : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के फार्म भरने की प्रक्रिया लगातार जारी है।अबतक 32 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है, इसके बाद फाइनल सूची 31 मई को जारी की जाएगी और पात्र हितग्राहियों के खातों में राशि का अंतरण 10 जून को किया जाएगा।खास बात ये है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद इस पूरी योजना पर नजर बनाए हुए है।सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीमावर्ती जिले ध्यान रखें, बाहर के आवेदन न आएँ। साथ ही कहा कि आगामी 10 जून से योजना में बहनों को राशि मिलना शुरू हो जाएगी। अप्रैल माह में प्रपत्र पूर्ति करवाने का कार्य पूरा नहीं हुआ, तो इस तिथि को बढ़ाया भी जा सकता है।

सीमावर्ती जिले ध्यान रखें, बाहर के आवेदन न आएँ

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि योजना के लिए लगाए जा रहे शिविरों में अधिकारी-कर्मचारी और जन-प्रतिनिधियों द्वारा  प्रावधानों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। शिविरों में कुछ तत्व बहनों को योजना में अधिक राशि देने के वायदे कर बहकाने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। आवश्यकता हुई तो शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने का दोषी मान कर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। प्रदेश के बाहर के आवेदक योजना का लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे प्रयास नियम विरूद्ध हैं, ऐसे आवेदनों को किसी भी स्थिति में स्वीकृत नहीं किया जाएगा। गलत जानकारी देकर पड़ोसी राज्यों के आवेदक योजना का लाभ नहीं ले सकते। सीमावर्ती जिले में यह ध्यान रखें कि बाहर के आवेदक न आएँ। कलेक्टर्स ऐसे मामलों पर नजर रखें और आवश्यक कार्यवाही करें।

अबतक 32 लाख से अधिक आवेदन, कलेक्टर्स को दिए ये निर्देश

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने योजना के लिए आधार लिंक बैंक खातों को आवश्यक माना गया है। अनेक जिलों में दीवार लेखन का उपयोग कर बहनों को योजना के प्रावधान बताए जा रहे हैं, यह प्रशंसनीय प्रयास है। शहरी क्षेत्रों में सोशल मीडिया के उपयोग से भी इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में लाखों बहनों तक जानकारी पहुँची है। अभी तक 32 लाख से ज्यादा बहनें योजना का फायदा लेने के लिए आवेदन कर चुकी हैं।योजना के लिए प्रक्रिया से जुड़ी दिक्कत न हो। कलेक्टर्स, बैंकर्स से चर्चा करें।तकनीकी समस्याओं को दूर किया जाए।सोशल मीडिया पर प्रपत्र भरवाने का भी चित्र सहित प्रचार करें। यथा संभव वॉल पेंटिंग, जागरूकता रथ और गीत प्रसारण से जानकारी दी जाए।प्रपत्र भरवाने में अधिक भीड़ होने पर टोकन की व्यवस्था की जा सकती है।

CM 3 जिलों में लाड़ली बहना सम्मेलन में होंगे शामिल

सीएम शिवराज सिंह चौहान आगामी दिनों में बैतूल, खण्डवा और शहडोल जिले के ब्यौहारी में होने वाले मुख्यमंत्री लाड़ली बहना और लाभार्थी सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 अप्रैल को बैतूल, 4 अप्रैल को खण्डवा और 5 अप्रैल को शहडोल जिले के ब्यौहारी में यह सम्मेलन हो रहे हैं।। इस सप्ताह इन तीन जिलों में जहाँ योजना की पात्र बहनों से संवाद होगा, वहीं मुख्यमंत्री जन-सेवा मित्र, जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता, पेसा एक्ट का लाभ लेने वाले जनजातीय वर्ग के बंधु और अन्य जन-प्रतिनिधि सम्मेलनों में शामिल होंगे।

नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड में लगेंगे शिविर

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुँचना चाहिये। इसके लिये नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाये जायें। प्रत्येक अधिकारी कम से कम पात्र महिलाओं के 30 से 35 आवेदन भरवाना सुनिश्चित करे। शिविर स्थल पर महिलाओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिये पीने के पानी और प्रसाधन के साथ अन्य आवश्यक सुविधाएँ जरूर हों। नगरीय क्षेत्रों में आवेदन भरवाये जाने की गति अपेक्षा के अनुसार नहीं है।बालाघाट जिले में पात्र महिलाओं के सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। योजना में आवेदन भरवाये जाने की स्थिति में बालाघाट प्रदेश में चौथे स्थान पर है।

योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  1. 30 अप्रैल तक आवेदन होने के बाद अनंतिम सूची 1 मई को जारी की जाएगी, जिस पर 15 मई तक अपत्तियाँ प्राप्त की जाएंगी ।
  2. 30 मई तक अपत्तियों का निराकरणकर अंतिम सूची 31 मई को जारी किया जाएगा और फिर 10 जून को हितग्राहियों के खातों में राशि भेजी जाएगी।योजना में कोई गड़बड़ी ने हो
  3. 23 से 60 आयु वर्ग की बहनें योजना के लिए पात्र हैं।
  4. जिन परिवारों की वार्षिक आय ढाई लाख रूपए से कम है, जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है और जिन परिवारों में कोई आयकर दाता नहीं हो, वे लाभ ले सकेंगे।
  5. आवेदन में अपना नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कराने के अलावा तीन जरूरी जानकारी बहनों के पास होनी चाहिए।
  6. आपकी या आपके परिवार की समग्र आईडी,आपका आधार नंबर, समग्र में दर्ज आपका मोबाइल नंबर।
  7. कोई भी कठिनाई होने पर फोन नम्बर 181 पर सूचना दी जाए।जिन बहनों के बैंक खाते नहीं हैं, उनके खाते खुलवाने में भी मदद की जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews