मंत्री के सामने कांग्रेसी से बोली खनिज अधिकारी- ‘तुम्हारा पूरा खानदान रेत चुराता है’

मंत्री के सामने कांग्रेसी से बोली खनिज अधिकारी- ‘तुम्हारा पूरा खानदान रेत चुराता है’

भोपाल।
प्रदेश में कांग्रेस(congress) की सरकार बने भले ही डेढ साल से ज्यादा हो गया है, लेकिन अधिकारियों और नेताओं के बीच अब भी पटरी नही बैठ पा रही है। आए दिन विवाद की खबरे मीडिया(media) में सुर्खियां बन रही है। ताजा मामला शहडोल से सामने आया है जहां कमलनाथ सरकार (kamalnath sarkar)में खनिज मंत्री (Minister of Minerals)के सामने खनिज अधिकारी और कांग्रेसी भिड़ गए ।विवाद इतना बढ़ा की अधिकारी ने अपना आपा खो दिया और कांग्रेस नेता को अपशब्द कह डाले।अधिकारी ने कहा कि तुम्हारा पूरा खानदान रेत चुराता है।जिसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा।बाद में पुलिस ने बीच-बचाव किया और सबको शांत करवाया। इस दौरान वहां मौजूद कांग्रेसियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, मध्यप्रदेश(madhypradesh) शासन के खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल(pradeep jaiswal ) अधिकारियों की बैठक लेने शहडोल(shadol) पहुंचे थे। लेकिन इससे बैठक से पहले ही बवाल मच गया। यहां बैठक मे शामिल होने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खनिज अधिकारी फरहत जहां को घेर लिया और उन पर कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई के आरोप लगाए।कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सामने खनिज अधिकारी और विभाग पर अवैध खनन कराने और बड़े माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर बहस हुई। देखते ही देखते खनिज अधिकारी फरहत जहां और कांग्रेस पदाधिकारी प्रदीप सिंह व साकिर फारूकी के बीच विवाद की स्थिति बन गई। विवाद के बीच महिला खनिज अधिकारी ने अपना आपा खो दिया मंत्री के सामने ही कांग्रेसियों को अपशब्द कह डाले।

खनिज अधिकारी फरहत जहां ने कहा कि हम कार्रवाई करते हैं। आपके भाई और परिवार के लोग ही अवैध खनन और रेत की चोरी कराते हैं। खनिज अधिकारी ने भी कई आरोप लगाए।इतना ही नही मंत्री प्रदीप जायसवाल के सामने ही काफी समय तक एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद मंत्री सर्किट हाउस से रवाना हुए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews