मंत्री को पता ही नहीं OSD ने लिख दी चिट्ठी, नाराज नारायण सिंह कुशवाह ने दिए जाँच के आदेश

मपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने इस पूरे मामले पर जब सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह से बात की थी तो उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में ये मामला अभी आया है मैंने विभाग को निर्देश दिए हैं कि उस पत्रकार, उसके पत्र की जाँच की जाये और OSD महेश कुमार यादव ने कैसे आदेश जारी किया इसकी भी जाँच की जाये ।
Narayan Singh Kushwah OSD letter

Narayan Singh Kushwah OSD letter case : मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के OSD की एक चिट्ठी ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है, एक पत्रकार के नाम से पहुंची चिट्ठी के आधार पर OSD ने बिना कोई जाँच पड़ताल किये उसमें की गई शिकय की जाँच के आदेश संचालक उद्यानिकी विभाग को कर दिए, मामला उजागर होने के बाद कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई, अब नारायण सिंह कुशवाह ने पुरे मामली जाँच के आदेश दिए है।

एक मंत्री के OSD द्वारा किसी शिकायत की जाँच के आदेश दे देना आश्चर्य में तो डालता ही है साथ ही ये सवाल भी खड़ा करता है कि क्या OSD के पास इतना अधिकार शासन से प्राप्त है कि वो जाँच के लिए लिख सके, दरअसल सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने OSD महेश कुमार ने संचालक उद्यानिकी को एक पत्रकार द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पत्र लिखकर जांच के आदेश दे दिए इतना ही नहीं जाँच होने तक संबंधित मामले से जुड़े भुगतान पर रोक लगाने के भी निर्देश दे दिए।

Nayi Duniya newspaper group ने कहा राजीव दांगी नाम का कोई पत्रकार हमारे यहाँ नहीं

इस मामले में जिस पत्रकार का नाम सामने आया उसका नाम राजीव दांगी है और उसके मुताबिक वो नवदुनिया मध्य प्रदेश में कार्यरत है, मामला सामने आने के बाद नई दुनिया समूह ने कहा कि इस नाम का कोई भी पत्रकार हमारे संस्थान में पूरे प्रदेश में नहीं है, खास बात ये है कि कथित पत्रकार राजीव दांगी के जिस पत्र के आधार पर OSD महेश यादव ने शिकायत की जाँच के आदेश दिए उसमें कोई फोन नंबर भी नहीं है यानि ये पत्र भी संदिग्ध दिखाई दे रहा है।

Congress का सवाल, क्या MP के मंत्रियों के दफ़्तर भ्रष्टाचार के केंद्र हैं ?

मामला जब सामने आया तो कांग्रेस ने इस पर सवाल खड़े किये, कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने X पर लिखा- क्या मप्र के मंत्रियों के दफ़्तर भ्रष्टाचार के केंद्र हैं ? सामाजिक न्याय,दिव्यांग सशक्तिकरण,उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री के OSD का कारनामा , एक समाचार पत्र समूह (जिसमें पूरे प्रदेश में उस नाम का कोई पत्रकार ही नहीं है) के फर्जी नाम और पत्र से PDMC योजना के अंतर्गत किसानों को गुणवत्ताहीन सामग्री और कम तौल कर दी जाने की शिकायत करवाई गई या ख़ुद ने ही कर डाली, शिकायती पत्र बनवाया फिर संचालक, खाद्य, प्रसंस्करण को जाँच के लिए पत्र भी लिख दिया , मुख्यमंत्री ने तो सभी मंत्रियों को अपने स्टॉफ़ में OSD व अन्य की नियुक्ति में सतर्कता बरतने के निर्देश दिये थे,फिर भी “कलाकार” सफल हो गये, मुख्यमंत्री /मुख्य सचिव क्या इस जैसे कई प्रकरणों की जांच करवायेंगे?

Minister Narayan Singh Kushwah नाराज, जाँच के आदेश दिए

एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने इस पूरे मामले पर जब सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह से बात की थी तो उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में ये मामला अभी आया है मैंने विभाग को निर्देश दिए हैं कि उस पत्रकार, उसके पत्र की जाँच की जाये और OSD महेश कुमार यादव ने कैसे आदेश जारी किया इसकी भी जाँच की जाये , बहरहाल अब देखना ये होगा कि बहुत शांत स्वभाव वाले मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की इस मामले में नाराजगी क्या असर दिखाती है?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews