VIDEO VIRAL : मंत्री जी ने फिर किया गजब काम, मंच पर ही काम पर लगाया हज्जाम

VIDEO VIRAL : मंत्री जी ने फिर किया गजब काम, मंच पर ही काम पर लगाया हज्जाम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एमपी (MP) जितना अजब है उससे ज्यादा यहां के मंत्री गजब है। यहां कब क्या हो जाए पता ही नही चलता। खास करके मौसम चुनावी हो तो फिर चाहें मंत्री हो या विधायक वोटरों को लुभाने के लिए कुछ ऐसा कर जाते है जो मीडिया की सुर्खिया बन जाता है। ऐसा ही एक वाक्या गुरुवार को खंडवा जिले (Khandwa district) में घटिए हुआ, जब कैबिनेट मंत्री विजय शाह (Cabinet Minister Vijay Shah)  ने भरी सभा में मंच पर एक युवक को बुलाया उससे “हेयर कट” करवाए। इतना ही नही मंत्री जी ने युवक को सैलून खोलने (Salon opening) के लिए 60 हजार रुपए भी दिए। मंत्री के इस अंदाज से पहले तो सब चौंक गए और फिर खूब तारीफ भी की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया (social media) पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, बीते दिनों वन मंत्री विजय शाह गुलाई माल क्षेत्र में दौरे के लिए पहुंचे थे, जहां गांव के आदिवासी युवक ने उनके सामने खुद का काम कर आत्मनिर्भर बनने की इच्छा जताई थी।इस पर मंत्री जी ने उससे पूछा कि क्या काम कर लेते हो। युवक ने कहा था वो कटिंग-शेविंग का काम जानता और सैलून खोलना है।इस पर शाह ने उसे मदद का आश्वासन दिया और फिर वापस लौट गए थे। लेकिन गुरुवार को शाह पुन: उसी गुलाई माल क्षेत्र में पहुंचे तो भरी सभा में मंच से युवक रोहिदास का नाम लेकर बुलाया। युवक झिझकते हुए मंच पर पहुंचा तो मंत्री ने कहा मेरी कटिंग-शेविंग कर दो। मैं देखना चाहता हूं कि तुम कितनी अच्छी कटिंग-सेविंग कर लेते हो। फिर क्या था युवक ने भी मंच पर ही मंत्री की कटिंग-सेविंग की। मंत्री ने खुश होकर युवक को सैलून खोलने के लिए 60 हजार रुपए प्रदान कर उसे अचंभित कर दिया।

बता दे कि मंत्री विजय शाह हमेशा अपने अलग अंदाज के चलते सुर्खियों में रहते है। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक टीआई चरणवंदना करते हुए नजर आया था। विपक्ष ने इसको लेकर मंत्री और सरकार की जमकर खिंचाई भी की थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews