कोरोना वायरस से बचाव के लिये आयुष मंत्रालय ने सुझाए ये उपाय

कोरोना वायरस से बचाव के लिये आयुष मंत्रालय ने सुझाए ये उपाय

भोपाल

आयुष मंत्रालय ने कोरोना वायरस के मद्देनजर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए एहतियातन स्वास्थ्य उपाय के तौर पर देखभाल के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें खासतौर से शोधन संबंधी उपायों का जिक्र है। ये उपाय आयुर्वेद आधारित है, मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में लोग प्रभावित हैं। इससे बचने के लिये जरूरी है कि अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखें और शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली को मजबूत करें।

आयुष मंत्रालय के मुताबिक इसके लिए कोई दवा नहीं है, बस बचाव के लिए दिनभर गर्म पानी पीते रहें, हर दिन कम से कम 30 मिनिट योगाभ्यास करें, ध्यान लगाएं तथा भोजन पकाने के दौरान हल्दी जीरा और धनिया जैसे मसालों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपाय किए जा सकते हैं, दिन में एक या दो बार हर्बल चाय पियें जिसमें तुलसी, दालचीनी काली मिर्च, सूखी अदरक हो साथ ही किशमिश का काढ़ा दूध में बनाकर पीने की सलाह दी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews