भोपाल में बदमाशों ने पुलिसकर्मी को बनाया शिकार, ATM कार्ड बदलकर उड़ाए लाखों रुपए

भोपाल में बदमाशों ने पुलिसकर्मी को बनाया शिकार, ATM कार्ड बदलकर उड़ाए लाखों रुपए

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल में इन दिनों एक के बाद एक ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला एक पुलिसकर्मी के साथ देखा गया है। दो युवकों ने हवलदार के साथ एटीएम बदलकर उसके खातों से लाखों रुपए उड़ा लिए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

हनुमानगंज थाना पुलिस की जानकारी के मुताबिक हवलदार सुरेश कुमार शर्मा गुना में पदस्थ हैं। अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए वो शनिवार को भोपाल पहुंचे थे। कुछ रुपयों की जरूरत पड़ने पर वह एटीएम पहुंचे और यहां से 1500 रुपए निकाल कर बाहर निकले। बाहर निकलते ही दो युवकों ने उनसे कहा कि एटीएम बंद नहीं हुआ है। इस पर हवलदार ने कहा कि आप बंद कर दो तो युवकों ने उनसे एटीएम लिया और पासवर्ड पूछा। इसके बाद बदमाशों ने कहा कि एटीएम बंद हो गया है और शर्मा को उनके कार्ड के बदले दूसरा कार्ड पकड़ा दिया।

इसके बाद शर्मा नादरा बस स्टैंड पहुंचे तो उनके मोबाइल पर खाते से रुपए निकाले जाने का मैसेज आया। तुरंत ही उन्होंने अपना एटीएम कार्ड चेक किया तो उन्हें पता लगा कि इसे बदल दिया गया है। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे और अपना एटीएम ब्लॉक करवाया। जानकारी के मुताबिक शर्मा के खाते से एक लाख आठ हजार रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बता दें कि पिछले दिनों भोपाल में एक युवक से गाड़ी खरीदने के नाम पर ऑनलाइन ठगी की गई थी। युवक ने ओएलएक्स पर अपने लिए एक टू व्हीलर खरीदने का सौदा किया था। पैसे ट्रांसफर करने के बाद जिस व्यक्ति से युवक की गाड़ी खरीदने की बात हुई थी वह अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews