भोपाल: विधायक रामेश्वर शर्मा ने डबल डेकर एलिवेटेड फ्लाईओवर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

भोपाल में 306 करोड़ की लागत से बन रहे डबल डेकर एलिवेटेड फ्लाईओवर से संत नगर के व्यापारियों एवं रहवासियों को ट्रेफिक जाम की समस्या से छूटकारा मिलेगा। जिसका आज विधायक द्वारा निरीक्षण किया गया है।
MLA Rameshwar Sharma

Bhopal News : राजधानी भोपाल आए-दिन मीडिया में किसी-ना-किसी विषय को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है। इसी कड़ी में आज यानी शनिवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने संत हिरदाराम नगर में इंदौर मार्ग पर निर्माणाधीन डबल डेकर एलिवेटेड फ्लाईओवर और सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी और रेलवे विभाग को निर्देश दिए कि मार्च तक फ्लाईओवर का कार्य पूरा कर लिया जाए।

बता दें कि पीडब्ल्यूडी का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है, लेकिन रेलवे के हिस्से के निर्माण कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता है, ताकि मानसून के दौरान कोई समस्या न हो।

अधिकारियों को दिए निर्देश

विधायक ने गुफा मंदिर के सामने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए नाली निर्माण कार्य को लेकर विशेष निर्देश दिए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों में नाली का कार्य पूरा कर लिया जाए और इसमें आ रहे सभी छोटे-बड़े अतिक्रमणों को सख्ती से हटाया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि सड़क निर्माण में बाधा डालने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य बहुत तेजी से किया जा रहा है। बरसात से पहले जमीनी कार्य पूर्ण करने को कहा गया है।

जाम की समस्या से मिलेगा छूटकारा

बता दें कि 306 करोड़ की लागत से बन रहे इस फ्लाइओवर से संत नगर के व्यापारियों और रहवासियों को ट्रेफिक जाम की समस्या से छूटकारा मिलेगा। इसके साथ ही सीहोर-इंदौर-आष्टा-देवास के लिए आवागमन करने वाले नागरिकों को यातायात में आसानी होगी। साथ ही लोगों को जलभराव और जर्जर सड़कों से राहत मिलेगी।

रवि कुमार, भोपाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews