
Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment
BHOPAL NEWS : भोपाल की थाना अयोध्यानगर पुलिस ने 02 शातिर नकबजन, वाहन चोर व मोबाईल लुटेरो को चोरी के जेवरात, वाहन व मोबाईल सहित गिरफ्तार
किया है, पुलिस द्वारा आरोपियों से 02 वाहन चोरी, 01 नकबजनी तथा 11 मोबाईल छिनने की घटनाओं सहित कुल 14 घटनाओं का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने 14 घटनाओं में सोने-चांदी के जेवरात सहित आरोपियों से लगभग 4.50 लाख रुपये का मसरुका भी बरामद किया है। आरोपी इंदौर से 02 मोटर साइकिल चोरी कर 03 मोबाईल छीनकर भोपाल में बेचने की फिराक में थे कि तभी दबोच लिये गये। जिनसे भोपाल की 01 नकबजनी सहित 08 मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं खुलासा हुआ।
ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टीम क्यून मेरी स्कूल के सामने ग्राउण्ड अयोध्या एक्सटेंशन अयोध्या नगर भोपाल पहुंची, जहां दो लडके एक बिना नम्बर की यमाहा मोटर सायकल व एक सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी क्र.MP09 UE 4318 पर बैठे थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया जिनसे उनका नाम पता पूछा गया जिन्होने अपना नाम सुमित जाटव पिता नर्मदा प्रसाद जाटव उम्र-20 साल नि. झुग्गी न. 44 बी सेक्टर 100 क्वाटर थाना पिपलानी भोपाल तथा निखिल शर्मा पिता दिनेश शर्मा उम्र-26 साल नि. म.न. 139 डी-3 नियर राम लीला ग्राउण्ड पिपलानी भोपाल का होना बताया । निखिल शर्मा से उसके हाथ मे रखे हुये मोबाईल के बारे मे पूछताछ की गई जिसने कोई विल का होना नही बताया जिससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह मोबाईल रियलमी का उसने 10-15 दिन पहले मीनाल गेट 02 के सामने से लाल बस मे से एक व्यक्ति की जेब से चोरी किया था मेरे साथ मेरा दोस्त सुमित जाटव भी था बाद निखिल की जामा तलासी ली गई तो उसके पेन्ट की जेब से एक और पोको कंपनी का मोबाईल मिला जिसके बारे मे उससे पूछताछ की गई जिसने अयोध्यानगर चौराहा के पास से चोरी करना बताया जिनसे मोटर साईकिल व स्कूटी एक्टिवा क्र.MP09UE4318 के बारे मे पूछताछ करने पर करोल बाग कालोनी थाना बाँणगंगा इन्दौर से चोरी करना बताया बाद स्कूटी की डिग्गी की तलासी ली गई तो स्कूटी की डिग्गी से INFINIX कंपनी का एक मोबाईल, TECHNO कंपनी का एक मोबाईल, REALME कंपनी के तीन मोबाईल, VIVO कपंनी का एक मोबाईल, MOTOROLA कंपनी का एक मोबाईल, एक REDMI कंपनी का एक मोबाईल व APPLE कंपनी का एक I-PHONE मिले इन मोबाईलो के बारे मे दोनो से पूछा गया जिन्होने इंदौर से 03 मोबाइल तथा भोपाल की अलग अलग जगह से 08 मोबाइल चोरी/छीनना बताया। आरोपियों से चोरी किये सोने चांदी के आभूषण बरामद किए गए। इस तरह दोनो आरोपियों से कुल 14 घटनाओं का खुलासा कर लगभग कुल 4,50,000/- रुपये का सामान बरामद किया गया।
आरोपियों से बरामद माल एक नकबजनी में सोने की नाक की बडी लौंग-04 नग, चांदी पायल-04 जोडी, चांदी के कंगन -02 जोडे, 02 मो.सा. (01 एक्टिवा, 01 यामहा SZRR-150) व चोरी/लूट के 11 स्मार्टफोन मोबाईल कुल 14 घटनाओं का मशरूका लगभग कुल 4,50,000/- रुपये बरामद किए है।
–
