मोदी ने फिर बढ़ाया विश्व में देश का मान, नरोत्तम बोले देश के लिए गौरव की बात

मोदी ने फिर बढ़ाया विश्व में देश का मान, नरोत्तम बोले देश के लिए गौरव की बात

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के एकमात्र ऐसे नेता बन गए हैं जिन्हें अमरीका के राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्विटर पर फॉलो किया है। हम आपको बता दें कि व्हाइट हाउस में केवल 19 ट्विटर हैंडल फालो होते है लेकिन वर्ल्ड लीडर में केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे नेता हैं जिन्हें फॉलो किया गया है।

दरअसल इन 19 हैन्डलो में से चार भारतीय हैंडल हैं और दो अप्रत्यक्ष रूप से भारत से जुड़े हुए हैं। मोदी के अलावा वाइट हाउस प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया पीएमओ और भारतीय दूतावास का हैंडल भी फॉलो करता है ।दरअसल कोरोना के खिलाफ जंग में जब हाइड्रो ऑक्सिक्लोरोक्लीन निर्यात को भारत ने मंजूरी दी तो ट्रंप ने भारत की प्रशंसा करते हुए मोदी को महान नेता करार दिया था । मध्य प्रदेश में बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसे देश और देशवासियों के लिए अभूतपूर्व गर्व का क्षण बताया है ।नरोत्तम ने कहा है कि व्हाइट हाउस के ट्विटर का मोदी को फॉलो करना इस बात का प्रतीक है कि अब विश्व इस महामानव के दिखाए हुए रास्ते पर तेजी से चल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews