MP Assembly : नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज ‘क्या आपकी सरकार पर भौंके थे कुत्ते’

narottam mishra

MP Assembly : विधानसभा में आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमनलाथ पर तंज करते हुए कहा कि आपकी सरकार में अधिकारी तो अधिकारी, कुत्तों तक के ट्रांसफर कर दिए गए थे। उन्होने कहा कि ‘कांग्रेस की तत्कालीन तबादला सरकार में 15 महीने में 15 हजार कर्मचारियों और 450 आईएएस के तबादले हुए। लेकिन अधिकारी कर्मचारी क्या, आपने तो कुत्तों तक को नहीं छोड़ा।’

बता दें कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार में पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने पर खोजी कुत्तों (स्निफर डॉग) के तबादले किए थे। किया है। तबादले का आदेश 23वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल की ओर से पीटीएस डॉग के 46 डॉग हैंडलरों को मय डॉग समेत जारी किया गया था। इसके तहत उस समय मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ के बंगले की सुरक्षा के लिए भी छिंदवाड़ा से डफी डॉग को बुलाया गया था। इसे लेकर आज गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पलटवार करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार में कुत्ते तक तबादला उद्योग का शिकार हुए।

‘कुत्तों के तबादले’ पर उस समय भी विपक्ष में रहते हुए बीजेपी ने सरकार की जमकर आलोचना की थी। 46 कुत्तों के साथ उनके डॉग हैंडलर्स का भी ट्रांसफर किया गया था। इनमें स्निफर, नार्को और ट्रेकर डॉग्स शामिल थे। बीजेपी नेता रामेश्वर शर्मा ने उस समय चुटकी लेते हुए कहा था कि ‘कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का वश चले और कोई माल देने वाला मिल जाए तो वो जमीन और आसमान का स्वयं के व्यय पर तबादला कर दें।’ आज विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव पर पेश किया। अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा के लिए 4 घंटे का समय दिया गया और इसी दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कुत्तों के तबादले के मुद्दे पर कांग्रेस पर तंज कसा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews