MP उपचुनाव 2020 : पहली बार समिधा पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, संघ पदाधिकारियों से की चर्चा

Scindia

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव से पहले (Before Assembly By-election In Madhya Pradesh) भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया (Rajyasabha MP Of BJP Jyotiraditya Scindia) ने बुधवार को भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों से बातचीत की (Interacted With RSS Officials In Bhopal) । सियासी तौर पर इसे काफी अहम माना जा रहा है। भाजपा में शामिल होने के बाद सिंधिया पहली बार भोपाल स्थित संघ कार्यालय समिधा पहुंचे।

राज्य में आगामी समय में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने वाले हैं, इनमें से 25 क्षेत्रों में भाजपा उन नेताओं को उम्मीदवार बनाने वाली है जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं। वैसे तो संघ राजनीतिक गतिविधियों में कोई हिस्सेदारी नहीं निभाता, मगर मौके पर भाजपा को परामर्श देता रहता है।

सिंधिया ने पिछले दिनों ही नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात (Meet RSS Chief Mohan Bhagwat In Nagpur) की थी और उसके बाद अब वे भोपाल स्थित संघ कार्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने संघ पदाधिकारियों से कई मुद्दों पर चर्चा की। सिंधिया की संघ पदाधिकारियों से मुलाकात को सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है, क्योंकि संघ ने अपने स्तर पर पिछले दिनों उपचुनाव को लेकर जमीनी जानकारियां जुटाई थीं, जो तथ्य संघ के पास आए हैं उसी सिलसिले में सिंधिया से चर्चा हुई होगी, ऐसी संभावना जताई जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews