कर्मचारियों के हित में मुख्यमंत्री शिवराज की बड़ी घोषणा

कर्मचारियों के हित में मुख्यमंत्री शिवराज की बड़ी घोषणा

भोपाल| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नाम संबोधन में मध्य प्रदेश के अधिकारी- कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। दरअसल कल वित्त विभाग ने इस बात के निर्देश दिए थे कि प्रदेश सरकार ने जो पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया है उसे निरस्त कर दिया गया है लेकिन मुख्यमंत्री ने इसे साफ करते हुए कहा कि इसे निरस्त नहीं किया गया बल्कि केवल स्थगित किया गया है ।
मुख्यमंत्री ने कारण बताते हुए कहा कि कोरोना महामारी के चलते मध्यप्रदेश में इस वित्तीय वर्ष में होने वाले राजस्व आय में कुल 25% की कमी आई है और 10% की वृद्धि हर साल हुआ करती थी वह भी नहीं हुई है और प्रदेश में आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा ठीक नहीं है । इसीलिए इसे स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा। कर्मचारियों से उन्होंने यह भी कहा कि हभी जानते हैं कि 15 साल की सरकार में शिवराज सरकार ने हमेशा कर्मचारियों के हित में ही निर्णय लिए हैं। पहले भी हमारी सरकार ने कर्मचारियों को डीए देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है आगे भी कोई कमी नहीं आएगी |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews