दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, ‘किसान कल्याण वर्ष 2026’ की गतिविधियों और किसानों के कल्याण के प्रयासों की जानकारी दी

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत कृषि, पशुपालन, मछली पालन और बागवानी सहित कुल 16 विभागों को जोड़कर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को खेत से बाजार तक बेहतर सहायता मिल रही है और ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
CM Mohan Yadav Meets PM Narendra Modi

DEMO PIC

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की और राज्य में चल रहे ‘किसान कल्याण वर्ष 2026’ की गतिविधियों तथा किसानों के कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदमों की विस्तृत जानकारी दी। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि मध्यप्रदेश सरकार किसान, महिला, गरीब और युवा इन चारों श्रेणियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “हम प्रधानमंत्री जी के बताए मार्ग पर चलकर किसान-महिला-गरीब-युवा के लिए काम कर रहे हैं। किसान कल्याण वर्ष को सफल बनाने में सभी विभाग एकजुट हैं। प्रधानमंत्री जी से मिलकर बहुत खुशी हुई, उन्होंने हमारे कार्यों को आशीर्वाद दिया है और भविष्य में इससे अच्छे नतीजे मिलेंगे।”

पीएम मोदी से मिले सीएम मोहन यादव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि किसान कल्याण वर्ष के तहत कृषि, पशुपालन, मछली पालन, बागवानी सहित कुल 16 विभागों को जोड़कर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से किसानों को खेत से बाजार तक बेहतर सहायता मिल रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक मजबूती आ रही है।

संसद भवन का भ्रमण किया

इस दौरान मुख्यमंत्री ने संसद भवन का भ्रमण किया और विभिन्न सांसदों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश के विकास, केंद्र-राज्य समन्वय तथा जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जोर दिया कि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर तालमेल से निवेश, रोजगार सृजन और किसान कल्याण के क्षेत्र में और बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकेंगी। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को विशेष रूप से ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता पर फोकस किया जा रहा है। यह मुलाकात राज्य की कृषि नीतियों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान करने वाली साबित हुई है।

Farmer Welfare Initiatives MP

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews