MP College Admission : छात्रों के लिए एक और मौका, 12 अगस्त से 5वां CLC राउंड, पसंद के कॉलेज में मेरिट के आधार पर ले सकते है प्रवेश, ये होंगे पात्र

MP College Admission : छात्रों के लिए एक और मौका, 12 अगस्त से 5वां CLC राउंड, पसंद के कॉलेज में मेरिट के आधार पर ले सकते है प्रवेश, ये होंगे पात्र

MP College Admission 2023-24 : मध्य प्रदेश के कॉलेज छात्रों के लिए खुशखबरी है। उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों को स्नातक, स्नातकोत्तर तथा बीएड में प्रवेश के लिए एक और काउंसलिंग का मौका दिया है।इसके तहत बारहवीं की पूरक परीक्षा से “रूक जाना नहीं” योजना के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिये 12 अगस्त 2023 से 5वाँ सीएलसी चरण आरंभ किया जा रहा है, इच्छुक छात्र इसमें हिस्सा ले सकते है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 25 मई 2023 से आरंभ की गई है, अब तक स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश के लिये एक केन्द्रीयकृत चरण तथा तीन कॉलेज लेवल काउंसलिंग के चरण पूर्ण किये गये हैं। वर्तमान में स्नातक स्तर पर 2 लाख 92 हजार और स्नातकोत्तर स्तर पर एक लाख एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।इस वर्ष 12वीं से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगभग 6 लाख है, इसमें से 50 प्रतिशत विद्यार्थियों ने महाविद्यालयों में प्रवेश ले लिया है।

12 अगस्त से शुरू होगा CLC का पांचवा राउंड

उन्होंने बताया कि 12वीं की पूरक परीक्षा से “रूक जाना नहीं” योजना के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिये 12 अगस्त 2023 से 5वाँ सीएलसी चरण आरंभ किया जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग का यह प्रयास है कि जो विद्यार्थी महाविद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे कॉलेज लेवल काउंसलिंग के माध्यम से अपने मनपसंद महाविद्यालय में मेरिट के आधार पर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इसका अवसर उच्च शिक्षा विभाग उन्हें प्रदान कर रहा है।

बीएड के लिए 12 अगस्त तक च्वॉइस फिलिंग

इसके साथ ही उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बी.एड. आदि 9 पाठ्यक्रमों के लिये भी काउंसलिंग की प्रक्रिया समानांतर रूप से संचालित की जा रही है। महाविद्यालयों में 71 हजार सीटों के लिये काउंसलिंग की प्रक्रिया आरंभ की गई है, जिसमें से 62 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त कर लिया है। शेष 8 हजार विद्यार्थियों के लिये 8 अगस्त 2023 से तीसरा अतिरिक्त चरण आरंभ किया गया है। शेष विद्यार्थियों को रिक्त स्थानों पर प्रवेश करने के लिये चॉइस फिलिंग का अवसर 12 अगस्त तक प्राप्त होगा। विस्तृत समय-सारणी विभागीय पोर्टल पर जारी कर दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews