परिवहन विभाग के 20 साल के कार्यकाल की जाँच के लिए हाई कोर्ट जाएगी कांग्रेस, सौरभ शर्मा के लिए सुरक्षा की मांग की

जीतू पटवारी बोले, भ्रष्टाचार के इस महाभारत में हम श्रीकृष्ण की भूमिका निभाएंगे, हम धृतराष्ट्र नहीं बनेंगे, धर्म और अधर्म की लड़ाई में न्याय के साथ रहेंगे।
Madhya Pradesh OBC Reservation

Jitu Patwari

MP Congress : परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही के पास से मिले करोड़ों रुपये के सोना चांदी और कैश से प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज मीडिया के सामने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये, उन्होंने कहा वे परिवहन विभाग के 20 साल के कार्यकाल की जाँच के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे और मांग करेंगे कि ये जाँच हाई कोर्ट के या फिर सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज के नेतृत्व में हो, क्योंकि जाँच एजेंसियों पर उन्हें भरोसा नहीं है।

जीतू पटवारी ने कहा मध्य प्रदेश करप्शन का समुद्र बन गया है, जब आरटीओ विभाग के अदने से सिपाही के ये हालात हैं तो बड़े पदों पर बैठे अफसरों की स्थिति समझी जा सकती है। उन्होंने फिर दोहराया ये सरकार ना भाजपा की है ना मोहन यादव की, ये सरकार तो माफियाओं की है।

कांग्रेस कृष्ण की भूमिका में रहेगी 

जीतू पटवारी ने कहा, अभी तो सिर्फ 50 करोड़ का हिसाब आया है, 15 हजार करोड़ का हिसाब बाकी है, उन्होंने कहा पुलिस खड़ी थी और चोर भाग गया, ये कैसे हुआ, अब हम चाहते हैं परिवहन विभाग के 20 साल के कार्यकाल की जांच होनी चाहिए , इसके लिए हम हाई कोर्ट जाएंगे, जीतू पटवारी बोले, भ्रष्टाचार के इस महाभारत में हम श्रीकृष्ण की भूमिका निभाएंगे, हम धृतराष्ट्र नहीं बनेंगे, धर्म और अधर्म की लड़ाई में न्याय के साथ रहेंगे।

किया सवाल बिना मंत्री पीएस की परमिशन क्या सिपाही इतना सोना रख सकता है? 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा एक सिपाही के पास करोड़ों का सोना? क्या वो इसे बिना मंत्री, बिना पीएस की परमिशन के रख सकता है इस करप्शन की जाँच होनी चाहिए क्योंकि मोदी जी को या फिर भाजपा को तो ये दिखाई नहीं देगा क्योंकि उनकी वाशिंग मशीन में धुलकर साफ साफ हो जाते हैं।

मीडिया से बोले आप भी खोजबीन करो 

जीतू पटवारी ने एक सवाल के जवाब में दो पूर्व परिवहन मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बीच का झगड़ा है लूट के माल का बंटवारा है बाकी रोल मीडिया का है आप लोग खोज करो, मुझे और कुछ मिलेगा तो जरुर बताऊंगा। उन्होंने 10 हजार करोड़ रुपये की संपत्तियों को 1100 करोड़ रुपये में बेचने के भी आरोप सरकार पर लगाये और कहा कि वे इसकी जाँच के लिए भी कोर्ट जायेंगे।

जीतू पटवारी ने सौरभ शर्मा की हत्या की आशंका जताई 

जीतू पटवारी ने सिपाही सौरभ शर्मा की हत्या की आशंका जताते हुये उसे सुरक्षा देने की मांग की, उन्होंने कहा जैसे पहले सागर में मानसिंह नाम का आदमी गायब हो गया कहीं सौरभ भी गायब ना हो जाये, जब य एबोलेग अतो बहुत से राज बाहर आएंगे , असली चेहरे सामने आएंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews