
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह मंदसौर से कांग्रेस विधायक विपिन जैन का एक्सीडेंट हो गया है। जानकारी के अनुसार जब वे अपने पीएसओ के साथ सरकारी निवास (74 बंगला क्षेत्र) से कांग्रेस दफ्तर के लिए निकले थे, तभी उनकी गाड़ी एक ऑटो से टकरा गई । हादसे में विधायक विपिन जैन को सिर और पैर में चोटें आई और पीएसओ भी घायल हो गया।
पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह ने घायल विपिन जैन और पीएसओ को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और वहां अस्पताल में खुद मौजूद रहकर इलाज भी कराया। विधायक जैन को टांके लगाए गए हैं और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है । बताया जा रहा है कि जैन कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज होने के खिलाफ चुनाव आयोग के सामने धरने देने के लिए घर से कांग्रेस कार्यालय की ओर जा रहे थे तभी हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि विधायक की गाड़ी का अगला हिस्सा और ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
हादसे की खबर लगते ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आज प्रातः ऑटो दुर्घटना में घायल हुए विधायक विपिन जैन जी से रेडक्रॉस अस्पताल पहुंचकर मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
सड़क दुर्घटना में चोटिल हुए मंदसौर के विधायक भाई विपिन जैन जी का कुशलक्षेम जाना और त्वरित उपचार हेतु चिकित्सक से विमर्श कर जरूरी निर्देश दिए। विक्रांत भूरिया, कांग्रेस विधायक, झाबुआ
मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं विधानसभा में मेरे साथी सदस्य विपिन जैन जी के सड़क दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना प्राप्त होते ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी के साथ अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। नितेंद्र सिंह, कांग्रेस विधायक, पृथ्वीपुर
आज प्रातः ऑटो दुर्घटना में घायल हुए विधायक श्री विपिन जैन जी से रेडक्रॉस अस्पताल पहुंचकर मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना।
ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।@Vipinjain_ #US11958 pic.twitter.com/mSy8oHpl0V
— Umang Singhar (@UmangSinghar) June 10, 2026
सड़क दुर्घटना में चोटिल हुए मंदसौर के विधायक भाई विपिन जैन जी का कुशलक्षेम जाना और त्वरित उपचार हेतु चिकित्सक से विमर्श कर जरूरी निर्देश दिए। pic.twitter.com/oP4J75SBwL
— Dr.Vikrant Bhuria (@VikrantBhuria) June 10, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

