MP Corona: 24 घंटे में 1222 पॉजिटिव, 3 मौत, एक्टिव केस 14000 पार, CM बोले- खतरा टला नहीं

mp coronavirus upadte

भोपाल, डेस्क। मध्य प्रदेश में भले ही कोरोना (MP Corona Today) की रफ्तार कम होती जा रही है, लेकिन इंदौर भोपाल में अब भी अन्य जिलों की तुलना में ज्यादा केस मिल रहे है।15 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 1222  नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Update Today 15 Feb 2022) मिले है और 3 की मौत दर्ज की गई है। राहत की बात ये है कि करीब 3400 से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज भी हुए है। वर्तमान में संक्रमण दर 2.0% के आसपास और रिकवरी रेट 96.00% बना हुआ है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द मिलेगा नाइट ड्यूटी भत्ता! जानें ताजा अपडेट

आज 15 फरवरी 2022 को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को 1222 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Report Today) में से भोपाल में 287, इंदौर में 141,जबलपुर में 62, होशंगाबाद में 49, सागर-सीहोर में 35-35, सिवनी में 72 और खरगोन में 37 बाकी अन्य जिलों में मिले है। वही विदिशा, इंदौर और जबलपुर एक-एक मौत दर्ज की गई है। इसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 14696 हो गई है।वही 3453 मरीज डिस्चार्ज हुए है।

यह भी पढ़े.. MP के कर्मचारियों-अधिकारियों को बड़ी राहत, पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम लागू, ऐसे मिलेगा लाभ

अबतक प्रदेश में 10,28,873 लोग संक्रमित हो चुके है, इसमें से अब तक 10,03,477 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वही अब तक कुल 10,700 लोगों ने जान गंवाई है। मंगलवार को 1,05,497 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,26,03,478 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।इधर, सोमवार से प्रदेश में पूरी क्षमता के साथ स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए है और सारी पाबंदियां भी समाप्त हो गई है, हालांकि नाइट कर्फ्यू अभी जारी रहेगा।

इस केसों को देखने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब #COVID19 पॉज़िटिविटी रेट घटकर 2% रह गया है।आज 1,222 केस आये हैं।यद्यपि कोविड का प्रकोप कम हो गया है परंतु ख़तरा पूरी तरह से टला नही है।सावधानी ज़रूरी है।आर्थिक गतिविधियों पर लगायी रोक हटा ली गई है।लेकिन ज़रूरी है कि मास्क का उपयोग करें,अनावश्यक भीड़ से बचें।

शिवराज सिंह चौहान भी पॉजिटिव

सीएम शिवराज सिंह चौहान भी तीसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।मंगलवार को उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी और लिखा है कि मैंने अपना RTPCR टेस्ट कराया है जिसमें मैं पॉजिटिव आया हूं। मुझे सामान्य लक्षण हैं। #COVID19 गाइडलाइन का पालन करते हुए मैंने स्वयं को आइसोलेट किया है। आगामी सभी कार्य मैं वर्चुअली करूंगा।बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रम में, मैं वर्चुअली शामिल रहूंगा।पिछले कुछ समय में मेरे संपर्क में आये लोगों से अनुरोध है कि वह भी अपना टेस्ट करवा लें, तथा कोविड गाइड लाइन का पालन करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews